रतन टाटा 19 साल बाद दे रहे बंपर कमाई का मौका, एक लॉट में ही लग जाएगी लॉटरी

Updated on 22-11-2023 02:53 PM
टाटा टेक्नोलॉजीज का 3,042.51 करोड़ रुपये का बहुप्रतीक्षित आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस पर 24 नवंबर तक बोली लगाई जा सकता है। देशी-विदेशी निवेशकों को इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि 19 साल बाद टाटा ग्रुप कोई आईपीओ लेकर आ रहा है। इस कारण इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम भी कुलांचे मार रहा है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। यानी इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जानिए इस आईपीओ के बारे में सबकुछ...

कितने शेयरों की बिक्री

ऑटो और एयरोस्पेस कंपनियों को इंजीनियरिंग सर्विसेज देने वाली टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी है। ओएफएस के तहत कुल 6.08 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। पेरेंट कंपनी टाटा मोटर्स 4.62 करोड़ शेयर बेचेगी जबकि अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.1 लाख और टाटा कैपटिल ग्रोथ फंड 48 लाख तक शेयरों की बिक्री करेगी। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप का करीब दो दशक बाद पहला आईपीओ है। इससे पहले टाटा ग्रुप 2004 में टीसीएस का आईपीओ लेकर आया था।

​क्या कहते हैं एनालिस्ट्स

वेंचूरा ने टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह ही दी है। उसका कहना है कि ग्लोबल इकॉनमी में रिकवरी की उम्मीद, मैन्यूफैक्चरिंग कैपेक्स में तेजी और चाइना प्लस वन पॉलिसी को देखते हुए आने वाले दिनों में कंपनी की परफॉरमेंस मजबूत होने की उम्मीद है। Arihant Capital ने भी इसे खरीदने की सलाह दी है।

​कितना पहुंच गया GMP

टाटा टेक्नोलॉजीज के इश्यू का रिटेल इन्वेस्टर्स के साथ-साथ विदेशी निवेशकों को भी बेसब्री से इंतजार है। यही वजह है कि आईपीओ की सुगबुगाहट के साथ ही ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के अनलिस्टेड शेयरों की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। अभी ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 355 रुपये पर पहुंच गया है जो इसका प्राइस बैंड से 71 परसेंट अधिक है। यानी मार्केट इसके 855 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

​कंपनी का बिजनस

साल 1994 में स्थापित टाटा की यह कंपनी ऑटो और एयरोस्पेस कंपनियों को इंजीनियरिंग सर्विसेज देती है। पुणे की इस कंपनी में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह 8.96 फीसदी हिस्सेदारी अल्फा टीसी और 4.48 फीसदी हिस्सेदारी टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की है। टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ है।

​कंपनी का परफॉरमेंस

दिसंबर 2022 तक नौ महीने की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15 परसेंट बढ़कर 3,052 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के कुल रेवेन्यू में सर्विस सेगमेंट का योगदान 88 परसेंट है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 407 करोड़ रुपये रहा। सितंबर, 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 12,451 थी। JM Financial, Citigroup Global Markets India और BofA Securities India इस आईपीओ के लिए लीड मैनेजर हैं जबकि Link Intime India Private Limited रजिस्ट्रार है।

​कितने की बोली

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में एक लॉट 30 शेयरों का है। यानी रिटेल इन्वेस्टर को कमा से कम 15,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस इश्यू में 10 परसेंट कोटा टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए रखा गया है। 50 परसेंट कोटा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए, 14 परसेंट नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। सफल इन्वेस्टर्स के लिए शेयरों का आवंटन 27 नवंबर को हो सकता है जबकि लिस्टिंग 29 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर होने की संभावना है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 791 करोड़

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने 67 एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एक्सचेंजेज को दी जानकारी में बताया कि बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ सलाह मशविरे के बाद एंकर निवेशकों को 500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,58,21,071 इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.