रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग लिव-इन रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच!

Updated on 07-04-2023 08:07 PM
रश्मिका मंदाना उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। विजय देवरकोंडा संग उनका नाम हमेशा से जुड़ता आया है, लेकिन दोनों ने ही इस पर कभी खुलकर रिएक्ट नहीं किया। रश्मिका ने गुरुवार को अपने बर्थडे पर फैंस के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया, लेकिन लोगों का ध्यान बैकग्राउंड पर ज्यादा गया, क्योंकि इसी सेम बैकग्राउंड (वुडन सीलिंग और लाइटें) में विजय की भी कई फोटोज हैं। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने ये भी नोटिस कर लिया कि रश्मिका की उंगली में जो अंगूठी है, वो विजय की फेवरेट रिंग है। यूजर्स उनके लिव-इन में रहने का दावा भी कर रहे हैं।

रश्मिका ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

इस पर रिएक्ट करते हुए Rashmika Mandanna ने ट्वीट किया, 'अय्यो... ज़्यादा मत सोचो बाबू।'

रश्मिका का फैंस के लिए स्पेशल वीडियो

27 साल की रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें वो सभी को थैंक्यू कहती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, 'आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपने मेरे दिन को इतना खास बना दिया है... आप लोगों से मिलने के लिए जल्दी से आ रहे हैं... आशा है कि आप सभी आनंद ले रहे होंगे और आज का दिन भी अच्छा रहा होगा।'

दो फिल्मों में साथ किया था काम

रश्मिका और विजय ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है। एक 'गीता गोविंदम' और दूसरी 'डियर कॉमरेड'। दोनों ही फिल्मों को फैंस ने पसंद किया और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका दिल छू लिया। तबसे ही इनके अफेयर को लेकर खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों स्टार्स ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।

विजय के साथ रश्मिका की अपकमिंग फिल्म

रश्मिका मंदाना को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म का नाम 'एनिमल' है, जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। उनके पास अल्लू अर्जुन संग 'पुष्पा 2: द रूल' और 'रेनबो' भी है। वो विजय देवरकोंडा संग 'कुशी' में भी हैं, जिसमें सामंथा रुथ प्रभू लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.