80 लाख रुपये की ठगी पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, मैनेजर ने भी जारी किया बयान

Updated on 23-06-2023 08:35 PM
'पुष्पा' गर्ल रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही में 80 लाख रुपये की ठगी हुई थी। ऐसा करने वाला कोई अजबनी नहीं बल्कि उनका ही मैनेजर था। इसके बाद उन्होंने उसको नौकरी से निकाल दिया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस करियर के शुरुआत से ही मैनेजर के साथ थीं। जब इस खबरों ने मीडिया में तेजी पकड़ी, तब दोनों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बताया है कि इनके अलग होने का फैसला मर्जी से लिया गया है। किसी ने किसी को निकाला नहीं है।

दरअसल, 'पिंकविला' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में रश्मिका मंदाना और मैनेजर दोनों ने बताया है कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों ने अलग होने की खबरों का भी खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि उनके अलग होने का फैसला किसी एक का नहीं है। दोनों ने मिलकर इसे चुना है।

रश्मिका मंदाना का स्टेटमेंट

जारी स्टेटमेंट में लिखा है, 'हमारे बीच कोई नेगेटिविटी नहीं है। हमने मर्जी से अलग होने का फैसला किया है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि हम क्यों अलग हो रहे हैं। हम पूरी तरह से एक प्रोफेशन में हैं और हमने अब से इंडीपेंडेंट होकर काम करने का फैसला किया है।' रश्मिका और उनके मैनेजर ने गुरुवार 22 जून को इसका ऐलान किया है।

मैनेजर ने लगाया था रश्मिका मंदाना को चूना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रश्मिका को उनके मैनेजर ने 80 लाख रुपये का चूना लगाया है। इस बारे में कुछ बातें भी चल रही हैं। जाहिर है, वह इस बारे में कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहतीं। इसलिए चुप्पी साधे हुए हैं। मगर अब स्टेटमेंट जारी करके दोनों ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने धोखाधड़ी के कारण मैनेजर को नहीं निकाला है। बल्कि ये दोनों का साथ में लिया गया फैसला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.