परिवार और दोस्तों के साथ लंच पर पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, शादी की हो रही तैयारी?

Updated on 24-06-2023 10:33 PM
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि, दोनों ने कई बार डेटिंग की अफवाहों को गलत कहा है, लेकिन उनकी लगातार डेट्स और एक-दूसरे के परिवारों के साथ मेलजोल ने हमेशा इसे बढ़ावा ही दिया है। खैर, एक बार फिर से इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में अटकलें तेज कर दी हैं क्योंकि एक कैफे में मस्ती करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया है।


दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्हें कैफे में अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। वीडियो में डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी, आनंद देवरकोंडा और शेर्या वर्मा को भी देखा जा सकता है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि परिवार आपस में दोनों की शादी के लिए मिल रहे हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना डेटिंग?

विजय और रश्मिका को एक साथ बात करते और खान के लिए बाहर जाते अक्सर देखा जाता है। दोनों के दोस्त भी कॉमन ही हैं और इन्हें अक्सर एक साथ घूमते हुए देखा जाता है। सिर्फ दोस्त ही नहीं, बल्कि परिवार भी। पुष्पा एक्ट्रेस विजय के भाई के बहुत करीब हैं और हर फिल्म में उनका समर्थन करती हैं। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्सर साथ स्पॉट होते हैं लवबर्ड्स

यह पहली बार नहीं है, जब दोनों को एक साथ देखा गया है। एक साथ छुट्टियों से लेकर, एयरपोर्ट पर और यहां तक कि डिनर डेट तक, विजय और रश्मिका को अक्सर साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन वे कहते आ रहे हैं कि 'वे सिर्फ दोस्त हैं।' इससे पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों ने नया साल 2023 एक साथ मनाया। उन्होंने अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें एक ही जगह से शेयर कीं और फैंस ने फोटोज का कोलाज बना दिया था।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्में

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की अफवाहें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण शुरू हुईं। दोनों ने 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों को अपने प्यार और केमिस्ट्री से मंत्रमुग्ध कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.