10 छक्के मारने वाले राशिद खान नहीं चुने गए मैन ऑफ द मैच, सूर्यकुमार यादव के अवॉर्ड पर छिड़ा विवाद

Updated on 13-05-2023 08:19 PM
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में बीती रात मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाए और फिर गुजरात को 191/8 रन पर रोक दिया। इस जीत के बाद मुंबई की टीम 12 मैच में सात जीत से 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात की टीम इतने ही मैच में 16 अंक के साथ टॉप पर है। 49 गेंदों में 103 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवॉर्ड के लिए उन्हें विपक्षी टीम के राशिद खान से कड़ी टक्कर मिल रही थी, जिन्होंने 32 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए।
मेरे करियर की बेस्ट पारी
    अपने पहले आईपीएल शतक पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'आप इसे मेरे टी-20 करियर की बेस्ट पारी कह सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने पहले बल्लेबाजी की और टीम मीटिंग में बनाई उस रणनीति पर अमल किया, जिसमें सोचा था कि हम उसी रनगति से स्कोर करेंगे, जैसे 200+ का स्कोर चेज कर रहे हैं।'
    'वो शॉट कैसे मारा?'
    यह पूछे जाने पर कि आपके इस शॉट पर खुद भगवान सचिन तेंदुलकर भी इम्प्रेस हो गए उसे आपने कैसे लगाया, इसके जवाब सूर्या मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'सातवें-आठवें ओवर के बाद ही मैदान पर जबरदस्त ओस गिर चुकी थी। एक तरफ की बाउंड्री 75-80 मीटर की थी इसलिए मैं थर्ड मैन के ऊपर स्कूप करने या स्क्वैयर लेग के ऊपर से फ्लिक करने के लिए तैयार था। मैं सीधे शॉट्स नहीं मारना चाहता था। इन शॉट्स के पीछे मेरी काफी प्रैक्टिस है, जिन्हें लगातार दोहराने के बाद मैं मैदान पर आता हूं इसलिए मैच के दौरान मेरे इरादे साफ होते हैं कि क्या करना है।

    राशिद अकेले पड़ गए
    गुजरात के लिए राशिद खान ने चार विकेट लेने के बाद 32 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि हमारी टीम की तरफ से सिर्फ राशिद ही सही तरीके से खेल रहे थे। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहद शानदार थे। हम खेल के किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमारे पास स्पष्ट योजनाओं की कमी थी और जो योजना थी उस पर गेंदबाज खरे नहीं उतरे। हमने 25 रन ज्यादा लुटा दिए, लेकिन राशिद की वजह से हमने अपनी नेट रन दर पर बड़ा नुकसान नहीं होने दिया।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.