राशिद खान वापसी के लिए तैयार:आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे, IPL भी खेलेंगे; वनडे वर्ल्ड कप में हुए थे इंजर्ड

Updated on 12-03-2024 12:15 PM

अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान राशिद खान इंजरी से रिकवरी करने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।

लेग स्पिन ऑलराउंडर राशिद पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंजर्ड हो गए थे। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने सर्जरी कराई, जिस कारण वह 3 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल सके। अब वह आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी करेंगे और IPL भी खेलेंगे।

राशिद बोले- पिछले 3 महीने मुश्किल में बीते
राशिद खान ने VDO को दिए इंटरव्यू में कहा, 'देश के लिए अगली सीरीज (आयरलैंड के खिलाफ टी-20) में खेलने का प्लान है। पिछले 2 दिनों से ट्रेनिंग ठीक रही, मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं आई। उम्मीद है कि जल्द ही नेशनल टीम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरूंगा।

रिहैब के दौरान पिछले 3 महीने मुश्किल रहे। रिकवर करने में उम्मीद से ज्यादा टाइम लग गया। मैं पिछले 7-8 महीने से पीठ में दर्द से जूझ रहा हूं। डॉक्टर्स ने मुझे वर्ल्ड कप से पहले ही सर्जरी कराने की सलाह दी थी। लेकिन इतने अहम टूर्नामेंट से पहले सर्जरी कराना मतलब टूर्नामेंट नहीं खेल पाना। मैंने सर्जरी टाली और टूर्नामेंट खेला।

सर्जरी के बाद अब मुझे अच्छा लग रहा है। रिकवरी बहुत धीरे-धीरे हुई लेकिन अब मेरा फोकस फील्ड पर वापसी कर अपने देश को खुशी पहुंचाना है। वापसी के बाद फॉर्म वापस पाना भी एक चुनौती रहेगी।'

टी-20 वर्ल्ड कप तक सभी मैच जरूरी
राशिद ने कहा, 'टी-20 वर्ल्ड कप से पहले तक सभी मैच खेलना जरूरी है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से भी हम टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीम का फोकस बड़े इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार रहने पर है।

अगले 2 महीने टीम के रूप में हमारे लिए बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड के खिलाफ ही हम आखिरी मुकाबले खेलेंगे। मुझे IPL में भी खेलने का फायदा मिलेगा। अच्छी बात यह है कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी IPL खेलेंगे, इसलिए उनकी भी तैयार होगी। जो खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं, उनसे भी हम लगातार बात करते रहेंगे।'

आयरलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे आज
अफगानिस्तान की टीम इस वक्त आयरलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेल रही है। एकमात्र टेस्ट आयरलैंड ने जीता। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के नाम रहा। वहीं दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा हो गया। तीसरा वनडे आज शारजाह में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के 3 मुकाबले 15, 17 और 18 मार्च को खेले जाएंगे।

IPL भी खेलेंगे राशिद
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के साथ राशिद के IPL में शामिल होने के दरवाजे भी खुल गए। राशिद टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम 2022 में टूर्नामेंट में शामिल हुई और पहले ही सीजन में चैंपियन बनी। 2023 में भी टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ गया।

गुजरात ने शुरुआती 2 सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेले। अब हार्दिक मुंबई इंडियंस में पहुंच चुके हैं। इसलिए गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। राशिद खान दोनों सीजन टीम के उप कप्तान रहे, वह इस बार भी गुजरात के उप कप्तान रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.