पुराने ऑडिशन टेप से खुली राशि खन्ना की किस्मत, शाहिद कपूर की 'फर्जी' में ऐसे हुई थी कास्टिंग

Updated on 01-02-2023 09:32 PM
राशि खन्ना साउथ की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में शानदार काम किया है। अब वो शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी' वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसे 'द फैमिली मैन' वाले राज एंड डीके ने बनाई है। इस शो में शाहिद और राशि के अलावा विजय सेतुपति ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज में राशि को देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशि को इस सीरीज में एक पुराने ऑडिशन टेप की वजह से मौका मिला है। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने किस्मत का भी जिक्र किया है। आइये जानते हैं कि 'फर्जी' में राशि की कास्टिंग कैसे हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, राशि खन्ना (Raashii Khanna) ने अजय देवगन की वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से ओटीटी डेब्यू करने से पहले 'फर्जी' साइन किया था। ये वेब सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसके बारे में राशि ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।

कुछ साल पहले दिया था ऑडिशन

राशि खन्ना ने कहा, 'मैंने कुछ साल पहले मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग एजेंसी के लिए एक ऑडिशन दिया था, उसी आधार पर 'फर्जी' मेरे पास आई है। ये विशेष रूप से किसी एक प्रोजेक्ट के लिए नहीं था, हालांकि, ये मुझे 'फर्जी' तक ले गया।'
साउथ एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'जाहिर तौर पर राज एंड डीके ने ऑडिशन टेप देखा था और कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में मेरे काम की क्लिपिंग भी देखी थी। इसके बाद उन्होंने मुझे मेघा के रूप में इमेजिन किया। मुझे लगता है कि किस्मत रहस्यमय तरीके से काम करती है।'

इस बॉलीवुड मूवी में नजर आएंगी राशि

राशि खन्ना के पास 'फर्जी' वेब सीरीज के अलावा धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'योद्धा' भी है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। ये फिल्म इसी साल जुलाई महीने में रिलीज हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.