5 महीनों तक युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

Updated on 07-11-2022 05:12 PM
युवती का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पांच महिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दरिंदगी की गई। जैसे-तैसे अपहरणकर्ता के चंगुल से भागकर युवती ने अपनी जान बचाई। शास्त्री नगर थाने में गुरुवार रात पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले परिचित की शादी में उसकी मुलाकात आगरा उत्तर प्रदेश निवासी गौरी शंकर से हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल कॉल के जरिए दोनों की लगातार बात होने लगी। आरोप है कि 13 मई को गौरी शंकर ने उसे मिलने के बहाने शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क बुलाया। दोपहर करीब 2 बजे मिलने पहुंचने पर गौरीशंकर अपने साथ नाश्ता भी लाया था। उसे पीने को कोल्डड्रिंक ऑफर की। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। रात करीब 8 बजे होश आया तो उसने खुद को आगरा उत्तर प्रदेश में पाया। वह कुछ कहती, उससे पहले ही मुंह दबाकर टैक्सी में बैठाकर छोटे भाई के घर सिकंदरा ले गया, जहां पिस्तौल के दम पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उत्तर प्रदेश स्थित भाई के मकान पर एक महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा। शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिस्तौल-चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता। इसके बाद आरोपी गौरीशंकर उसे मध्य प्रदेश के निवाड़ी ले गया। वहां उसे रस्सियों से बांधकर रखा गया।

बार-बार धमकाता था कि अगर उसका कहना नहीं माना तो वह जान से मार देगा। तीन महीने तक मध्य प्रदेश में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद दोबारा उत्तर प्रदेश ले आया। रोजना शराब पीकर उससे मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता। जान से मारने की धमकी देकर कहता कि जैसा मैं चाहता हूं, वैसा करस अन्यथा जान से मार दूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.