दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा:भोपाल कोर्ट ने सुनाया फैसला; फर्जी नाम बताकर किया था रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया

Updated on 27-11-2025 12:41 PM

फर्जी पहचान बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद अकरम को भोपाल की अदालत ने गुरुवार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने खुद को अमर कुशवाहा नाम का हिंदू युवक बताकर महिला को झांसे में लिया था और तिलक लगी अपनी फोटो भेजकर भरोसा जीता था। बाद में दुष्कर्म करने के बाद उसने अपना असली नाम बताकर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इस मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव ने पैरवी की।

मामला एमपी नगर थाने क्षेत्र का है। घटना 16 अक्टूबर 2022 की है। पीड़िता ने पेंटर तलाशते हुए गलती से आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर दी थी। इसके बाद अकरम ने महिला का नंबर सेव कर उसे लगातार वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

मिलन रेस्टोरेंट में बुलाया था मिलने

आरोपी ने खुद को पेंटर बताते हुए लगी फोटो भेजी। नाम बताया – अमर कुशवाहा, मिलने के बहाने बुलाया मिलन रेस्टोरेंट। यहां उसने पीड़िता से गलत हरकत करने की कोशिश की, विरोध पर वह वापस चला गया। अगले ही दिन नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने महिला को बोर्ड ऑफिस बुलाया और फिर बहाने से कान्हा होटल ले गया।

होटल में किया दुष्कर्म, फिर बोला तुम्हें मेरी बेगम बनना ही होगा

होटल के कमरे में आरोपी ने पीड़िता को अंदर बैठाया और कहा कि उसका बॉस आने वाला है। थोड़ी देर बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि मेरा असली नाम मोहम्मद अकरम है। मैंने तुम्हें देखते ही ठान लिया था कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन कराकर तुम्हें अपनी बेगम बनाऊंगा। इसलिए मजबूर करने के लिए यह किया।

बात किसी को बताने पर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बता दें कि पीड़िता सिलाई का काम करती है। उसका पति बाहर रहता है। घर में पुताई करानी थी, इसी कारण वह पेंटर का नंबर ढूंढ रही थी, लेकिन गलत नंबर पर कॉल लग गई और इसी से उसकी जिंदगी में यह हादसा हुआ।

कोर्ट ने माना – जानबूझकर बनाया गया आपराधिक षड्यंत्र

अभियोजन ने कोर्ट में साबित किया कि आरोपी ने शुरुआत से ही महिला को धोखे में रखकर अपराध की योजना बनाई थी।इसी आधार पर विशेष न्यायाधीश ने अकरम को 10 साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.