सागर में दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद:नाबालिग का अपहरण कर 3 माह बंधक बनाकर रखा, बेचने की देता था धमकी

Updated on 14-12-2022 04:58 PM

सागर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) व नवम अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति मिश्रा की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए आरोपी अशोक पुत्र बन्नी कोल को दोषी करार देते हुए लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 8 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। शासन की ओर से मामले में पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) धर्मेंद्र सिंह तारन के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार पटेल ने की।

घर के बाहर से उठाकर ले गया था
अभियोजन के मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि 12 सितंबर 2019 को थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया था कि 5 सितंबर 2019 की रात करीब 12 बजे वह घर के सामने गणेश पंडाल में थी। नाबालिग बेटी घर पर थी। लेकिन घर लौटकर आई तो बेटी नहीं मिली। तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 27 दिसंबर 2019 को पीड़िता को दस्तयाब किया। थाने में नाबालिग के बयान लिए गए। जिसमें उसने बताया कि मम्मी-पापा गणेश उत्सव में गए थे। घर पर वह अकेली थी। घर के पीछे बाथरूम करने को गई थी तो वहां आरोपी अशोक मिला। कहने लगा अगर चिल्लाई तो मार दूंगा और जबरदस्ती खचोड़कर ग्राम बड़ोरा ले गया।

जंगल में ले जाकर की थी मारपीट
आरोपी ने 3 माह तक वहां रखा। इस दौरान आरोपी ने उसे जंगल ले जाकर मारपीट की थी। उसे बेच देने की धमकी दे रहा था। जब वह आरोपी अशोक से घर जाने का कहती थी तो वह कहता था कि घर जाने का नाम लिया तो मारकर फेंक दूंगा। मामले में नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाईं। जांच पूरी होने पर न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने प्रकरण में सुनवाई शुरू की। अभियोजन ने मामले से जुड़े साक्ष्य, गवाह और दस्तावेज पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और फैसला सुनाते हुए आरोपी अशोक को 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.