रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण साथ आए नजर, वीडियो देखकर फट पड़ा है लोगों का गुस्सा

Updated on 03-07-2023 08:01 PM
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण इंडस्ट्री के शानदार सितारों में गिने जाते हैं। सोचिए, चारों एकसाथ अगर एक फ्रेम में हों तो फैन्स का क्या हाल होगा। इन सितारों को एक साथ फ्रेम में देखना किसी सपने की तरह है लेकिन ये सपना सच होता दिख रहा है। दरअसल, एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें चारों को एकसाथ देखकर लोग हैरान हैं।

इस वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में नजर आ रहीं। दीपिका पुलिस अधिकारी से कहती दिख रही हैं, 'मेरे पति कल रात से गायब हैं।' इसके तुरंत बाद इस वीडियो में रणवीर सिंह हैंड्स-फ्री डिवाइस पर 'द फैमिली मैन' के चेल्लम सर से बात करते हुए दिखाई देते हैं।

रणवीर सिंह टारगेट का पीछा करते दिख रहे
वह कहते हैं, 'सर, टारगेट मिल गया है।' और इसी के साथ वो किसी का पीछा करना शुरू करते हैं। वीडियो में चेल्लम सर कह रहे हैं, 'एजेंट, जाओ, जाओ, जाओ।' इसके बाद 'आरआरआर' स्टार राम चरण गलियों में एक आदमी का पीछा करते दिख रहे हैं रहे हैं और पुलिस स्टेशन के भीतर त्रिशा काफी डर और घबराई दिख रही हैं। वीडियो के आखिर में रणव अंत में रणवीर सिंह एक आदमी को दीवार के खिलाफ रणवीर सिंह किसी को धक्का दे रहे हैं और चिल्लाकर कहते हैं- बोल।'

कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए

वीडियो में जो टेक्स्ट लिखा है उसमें कहा जा रहा है- कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए। कुछ सवालों के जवाब न देना ही बेहतर है। कुछ रहस्यों को अनसुलझा छोड़ देना ही बेहतर है। जल्द आ रहा है। रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सीक्रेट का खुलासा। इस बड़े खुलासे के लिए बने रहें!इसी के साथ उन्होंने #Showmethesecret हैशटैग शेयर करते हुए @showme.the.secret हैंडल को भी टैग किया है।

लोगों को लगने लगा है कि माजरा कुछ और है

इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये किसी अपकमिंग फिल्म का सीन हो। हालांकि, रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अंत में लिखा है #collab, जिसके बाद से लोगों को लगने लगा है कि ये एक ऐड फिल्म हो सकती है।

वीडियो देखकर इरीटेट हो रहे लोग, बरस रहे कॉमेंट
इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कहा है कि ये कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि विज्ञापन है। कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि साउथ के एक्टर्स इन ड्रगिस्ट बॉलीवुड वालों के साथ काम नहीं कर सकते। एक यूजर ने कहा है- फ्लॉप, कब तक ये बॉलीवुड वाले साउथ के हीरो को यूज करेंगे। लोगों ने कहा है- हम ऑडियंस को बेवकूफ समझा है क्या, सब समझ आता है हमें, हमें कोई इंटरेस्ट नहीं। एक अन्य यूजर ने कहा- इनका कुछ नहीं हो सकता, अब ये साउथ के एक्टर्स की भी वाट लगा रहे, एक सड़ा आम सारे आम को सड़ा देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.