वानखेड़े में हो सकता है रणजी ट्रॉफी फाइनल:मुंबई ने 48वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई

Updated on 05-03-2024 05:51 PM

रणजी ट्रॉफी के 89वें सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है। होम टीम मुंबई ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराकर 48वीं बार रणजी के फाइनल में जगह बना ली। वहीं मध्य प्रदेश और विदर्भ टीम के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम 2011 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल होस्ट करने के लिए फेमस है। जहां भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। यहीं 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अपना आखिरी इंटरनेशनल भी मैच खेला था।

MCA अधिकारी फाइनल कराने को तैयार
मुंबइ क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, 'वानखेड़े स्टेडियम में ही फाइनल कराने के पूरे चांस हैं। आखिरी डिसिजन सेमीफाइनल के चौथे दिन तक आ जाएगा।'

MCA के सेक्रेटरी अजिंक्य नायक ने कहा, 'वानखेड़े स्टेडियम मुंबई क्रिकेट का घर रहा है। यहां 50 से ज्यादा सालों से मुंबई के होम मैच हो रहे। टूर्नामेंट की अहमियत और मुंबई क्रिकेट कम्यूनिटी को देखते हुए यहां फाइनल कराना बेस्ट डिसिजन होगा।'

तमिलनाडु के कोच बोले, टॉस के कारण हारे
मुंबई ने पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु को पारी और 70 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई तीसरे दिन ही मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंच गई। शतक बनाने वाले शार्दूल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

मुंबई के खिलाफ सेमफाइनल में हार के बाद तमिलनाडु के कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने कहा कि उनकी टीम टॉस के कारण हारी। अगर कप्तान साई किशोर टॉस जीतने पर पहले बैटिंग नहीं लेते तो सिचुएशन बदल भी सकती थी। मुंबई की पिच पर घास थी, इससे गेंदबाजों को मदद मिली और तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन ही बना सका।

मुंबई ने 41 बार जीता है खिताब
मुंबई 48वीं बार रणजी के फाइनल में पहुंचा है, टीम ने 41 बार खिताब जीता है। हालांकि टीम को आखिरी जीत 2015-16 के सीजन में मिली। 2021-22 के सीजन में टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश से फिर हो सकता है सामना
मुंबई को रणजी ट्रॉफी फाइनल में एक बार फिर मध्य प्रदेश के सामने खेलना पड़ सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि एमपी टीम विदर्भ को नागपुर में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में हरा दे।

सोमवार को मुकाबले के तीसरे दिन तक विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 343 रन बना लिए। टीम की कुल बढ़त 261 रन की हो चुकी है। पहली पारी में मध्य प्रदेश ने 252 और विदर्भ ने 170 रन बनाए थे। मंगलवार को चौथे दिन का खेल होगा।

IPL के कारण फैसला लेने में समय लगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में रणजी फाइनल कराने का फैसला IPL के कारण टाला गया था। क्योंकि वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के होम मैच होने हैं। लेकिन रणजी का फाइनल 15 से 19 मार्च तक ही चलेगा। जबकि मुंबई में IPL का पहला मैच एक अप्रैल को होना है।

रणजी फाइनल और मुंबई में पहले IPL मैच के बीच 12 दिन का गैप रहेगा। इसी गैप के कारण अब वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का फाइनल हो सकता है। इससे पहले वानखेड़े में 11 बार रणजी का फाइनल खेला गया। इस बार टूर्नामेंट का 89वां संस्करण खेला जा रहा है। टू्र्नामेंट की शुरुआत 1934 में हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.