एक मई से शुरू होगी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया

Updated on 24-04-2023 05:57 PM

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ हो रही है। आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। जिसका पंजीयन करवाने के साथ ही विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो जाएगा। उसे दस्तावेजों का सत्यापन विभागों में करवाना होगा और मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कुछ पाठ्यक्रमों में प्रदेश सरकार से निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

इस संबंध में प्रवेश प्रभारी प्रो.शैलेष चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के 26 विभागों में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। यहां स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। एड,एमएड,बीपीएड,एमबीए और एमसीए जैसे पाठ्यक्रम में डीईटी और उच्च शिक्षा विभाग से निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष अन्य विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।

विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में सबसे ज्यादा मांग एम योग, बीफार्मा और बीएएलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा बनी होती है। इसके अलावा बीएस एग्रीकल्चर के लिए भी युवाओं में रूझान बना हुआ है हालांकि प्रशासन ने इस साल फार्मेसी में प्रवेश की प्रक्रिया को डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन के माध्यम से करवाने का प्रस्ताव बनाया है ताकि पारदर्शिता के साथ प्रदेशभर से यहां युवाओं को पढ़ने का मौका मिल सके। बता दे कि बीएलएलबी में निर्धारित सीट से कई गुना ज्यादा विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं ऐसा ही कुछ योग विभाग में प्रवेश के लिए होता है। रजिस्ट्रेशन में ही जानकारी देनी होगी। इस संबंध में प्रवेश प्रभारी प्रो.शैलेष चौबे ने कहा कि विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही उसकी सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी। इसके बाद उन्हें अलग से प्रवेश फार्म नहीं भरना होगा। एमपी आनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन का करीब 330 रुपये शुल्क देना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.