बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए घुटने भर पानी में उतरे रणदीप हुड्डा, फैंस बोले- भाई दिल जीत लिया आपने

Updated on 20-07-2023 02:31 PM

बीते कुछ दिनों से बाढ़ की वजह से देश के कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। कई शहरों और गांवों का बुरा हाल है। बाढ़ की चपेट से राजधानी भी न बच सकी। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में कई लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद की लिए खुद सड़कों पर उतर आए। हाल में ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। जहां वह घुटनों तक भरे पानी में उतर गए और लोगों की मदद करते दिखे।

 
दरअसल रणदीप हुड्डा ने खालसा सहारा ग्रुप ज्वाइन किया। जो फिलहाल हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। वह घुटनों तक भरे पानी में भारी-भरकम सामान लेकर उतरे। वह दूध कै पैकेट से लेकर खाने पीने का सामान लोगों के बीच बांटते दिखे।
 

फैंस ने लुटाया रणदीप हुड्डा पर प्यार

Randeep Hooda के इस नेक काम को देखकर फैंस खूब प्यार बांट रहे हैं। फैंस ने जमकर एक्टर की तारीफ की। उन्होंने उनके इस कदम की तारीफ करते हुए लिखा, ' एक ही तो दिल है रणदीप भाई। कितनी बार जीतोगे।' वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें असली हीरो बताया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी सीरीज 'कोहरा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वह जल्द ही Vinayak Damodar Savarkar की बायोपिक में भी नजर आएंगे, जहां वह विनायक दामोदर सावरकर के रोल में दिखेंगे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.