रेडियो जॉकी के सामने ही लड़ पड़े थे रणबीर-अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने लगाया था थप्पड़

Updated on 18-04-2023 09:26 PM
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर आपस में बेस्ट फ्रेंड्स हैं और दोनों की ये दोस्ती वाली बॉन्डिंग तब खूब दिखती है जब वे साथ होते हैं। दोनों की ये बॉन्डिंग करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान भी खूब दिखी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी नजर आई हैं।अब अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर का एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एक्टर को थप्पड़ लगाती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस होती है और अनुष्का रणबीर पर चिल्लाती दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा पेन से रणबीर की बॉडी पर कुछ बनाना चाह रही हैं लेकिन एक्टर ऐसा करने नहीं दे रहे। अनुष्का भी अपनी बात पर अड़ी दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा और रणबीर आपस में भिड़ पड़ते हैं

मजेदार ये है कि अनुष्का और रणबीर की लड़ाई तब होती है जब वे रेडियो शो पर पहुंचते हैं। यहां आरजे फिल्म के गाने को लेकर बात करना शुरू ही करती हैं कि अनुष्का शर्मा और रणबीर आपस में भिड़ पड़ते हैं।

'मुझे लगता था कि ये सब बस हमलोग ही करते हैं'

वीडियो में रणबीर पर चिल्लाते हुए अनुष्का कहती हैं- रणबीर, भगवान कसम... तुमने ये क्यों किया? ये कहते हुए अनुष्का अपने हाथ की तरफ दिखाती हैं यानी उन्होंने उनके साथ कुछ मस्ती की है जिसका बदला लेने के लिए अनुष्का एकदम तैयार दिखती हैं। दोनों की इस लड़ाई को देखकर आरजे कहती हैं- मुझे लगता था कि ये सब बस हमलोग ही करते हैं लेकिन ऐसा तो सिलेब्रिटीज़ भी करते हैं। बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसी दौरान उन्होंने बताया भी था कि अनुष्का उनकी फेवरेट को-स्टार हैं।


अनुष्का अपनी अपनी अगली फिल्म की कर रही हैं तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह पहली फिल्म होगी जो मां बनने के बाद की है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा इंडियन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रणबीर 'एनिमल'की तैयारी में जुटे हैं जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.