रणबीर-आलिया की फिल्म की कमाई में आया उछाल

Updated on 17-09-2022 06:36 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र छाई हुई है। फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि सोमवार से लेकर गुरुवार के बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को भी यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म का कलेक्शन कम होगा, लेकिन फिल्म ने ठीक कमाई की। फिल्म की नेट डॉमेस्टिक कमाई 10.30 करोड़ थी। जबकि गुरुवार को फिल्म ने 9 करोड़ कमाए थे। अब सिर्फ भारत में फिल्म ने 184 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड तो फिल्म ने 300 करोड़ को पार कर दिया है।

कितनी हुई कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की एडवांस बुकिंग सही है और शनिवार की कमाई में 60-70 प्रतिशत और कमाई हो सकती है। फिल्म इस वीकेंड पर 45 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म इस वीकेंड मतलब 250 करोड़ के लगभग कमाई कर सकती है। वैसे बता दें कि फिल्म 410 करोड़ के बजट में बनी थी तो फिल्म को अगर प्रॉफिट में जाना है तो उसे ये आंकड़ा तो पार करना ही होगा। 

अब आएगा फिल्म का दूसरा पार्ट

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के बाद अब ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 आएगा जिसकी तैयारी जल्द ही शुरु कर दी जाएगी। अयान मुखर्जी जो फिल्म के डायरेक्टर हैं उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पहले पार्ट को बनाने में काफी समय लगा, लेकिन वह दूसरे पार्ट को ज्यादा लंबा नहीं खीचेंगे। वह कुछ दिनों के ब्रेक के बाद दूसरे पार्ट पर काम करना शुरु कर देंगे। वैसे बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट जो शिवा पर आधारित था। वहीं अब दूसरा पार्ट देव पर आधारित होगा। देव, शिवा का पिता और सारे अस्त्रों को वश में करने वाला शक्तिशाली है। फिल्म के दूसरे पार्ट में देव पर फोकस किया जाएगा। अब देव कौन होगा ये नहीं पता। लेकिन इस किरदार के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आए हैं जैसे रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
 28 July 2026
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
 28 July 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
 28 July 2026
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा…
 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
Advt.