Ranbir-Aananya का पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस, यूजर्स बोले- नहीं जमी जोड़ी

Updated on 16-10-2022 06:42 PM
पहली बार रणबीर कपूर और अन्नया पांडे एक कपल के तौर पर ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रणबीर अन्नया एक एथनिक वियर ब्रांड की एड में रोमांटिक कपल में नजर आ रहे हैं। पहली बार साथ में ऑनस्क्रीन रोंमास करते नजर आई इस जोड़ी को यूजर्स के अच्छे रिव्यूज नहीं मिल रहे हैं। दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने के कारण यूजर्स एक कपल के तौर पर रणबीर-अन्नया को देखकर कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे।
रणबीर की बहन लग रही है अन्नया 
रोमांटिक एड में अन्नया और रणबीर को देखना दर्शकों के लिए काफी सरप्राइजिंग नजर आ रहा है। दोनों का ये एड रिलीज के बाद से सुर्खियो में है। लेकिन दोनों की एज डिफरेंस दर्शकों के चलते कुछ दर्शक उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखकर असहज महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें, रणबीर 40 साल के हैं और अन्नया 23 साल की हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं पूरी एड में उनके रिलेशनशिप के ट्विस्ट का इंतजार कर रहा था लेकिन रोमांटिक रिलेनशिप की उम्मीद नहीं थी।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इन दोनों ने इस एड के लिए हां क्यों कही, अन्नया रणबीर की छोटी बहन दिख रही है।’
प्लीज दोनों को किसी फिल्म में कास्ट मत करना 
रणबीर और अन्नया एड में जरूर साथ नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने फिलहाल कोई फिल्म साथ में साइन नहीं की है। सोशल मीडिया पर छाई हुई इस एड को लेकर एक यूजर ने ये भी लिखा है कि प्लीज इन दोनों को साथ में किसी फिल्म में कास्ट ना करें। उम्र के फासले की वजह से कुछ दर्शक दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर खुश नजर नहीं आ रहे। लेकिन कुछ दर्शक इस ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद भी कर रहे हैं। दोनो की कपल ट्यूनिंग को लेकर मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ’ये एक बेहतरीन सरप्राइज था दोनों को पेयर के रूप में देखने की उम्मीद नहीं थी, अमेजिंग केमिस्ट्री।’
रणबीर श्रद्धा कपूर संग आएंगे नजर
रणबीर ने इससे पहले कभी अन्नया के साथ काम नहीं किया है लेकिन रणबीर अब पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ जरूर नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर संदीप रेड्डी की एक्टर थ्रिलर फिल्म में रशमिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘एनिमल’ है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर भी अहम भूमिका में है। 
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान के साथ अन्नया
अन्नया इंडस्ट्री में कई नए स्टार्स के साथ पहली बार काम करती नजर आ रही हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट हिट एक्टर आयुषमान खुराना की फिल्म Dream Girl 2 है इस फिल्म में वह आयुष्मान के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इसके अलावा अन्नया, सिद्धार्थ चर्तुवेदी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.