आचार्य शंकर न्यास द्वारा “रामोत्सव’’ का आयोजन

Updated on 23-01-2024 12:37 PM

संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा 'राम लला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव' के उपलक्ष्य में 'रामोत्सव' कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। जनजातीय संग्रहालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने किया। रामभक्तों द्वारा 'भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला' के सामूहिक स्वरों के साथ भगवान राम की आरती भी की गई। 300 से अधिक प्रतिभगियों ने गोस्वामी तुलसीकृत राम-स्तुति 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' का भी सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर जनजातीय लोककला एवं बोली-विकास अकादमी के निदेशक प्रो. धर्मेंद्र पारे, जन अभियान परिषद् के कार्यकारी निदेशक डॉ. पी के पाण्डे, आचार्य शंकर न्यास के प्रभारी अधिकारी डॉ शैलेंद्र मिश्रा व स्वामी वेदतत्त्वानंद पुरी जी उपस्थित थे।

शंकरदूतों द्वारा श्रीराम भुजंग प्रयात स्तोत्र का हुआ गायन

रामोत्सव कार्यक्रम में शंकर दूतों द्वारा आदि शंकराचार्य द्वारा भगवान श्री राम पर रचित श्रीराम भुजंग प्रयात स्तोत्र का समवेत गायन किया गया। न्यास द्वारा नियमित आयोजित होने वाले अद्वैत युवा शिविर से प्रशिक्षित होने वाले युवा ‘शंकर-दूत’ बन न्यास के साथ अद्वैत वेदान्त का प्रचार-प्रसार करते हैं। ऐसे 30 शंकर दूतों के समूह द्वारा राग हंसध्वनि में इस स्तोत्र का गायन किया गया। इस गायन का दस दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण बंगलुरू की श्रीमती लोकमाता विद्याशंकर द्वारा दिया गया। भोपाल के अतिरिक्त भारत में अन्यान्य स्थानों पर निवासरत शंकरदूतों द्वारा भी अपने-अपने स्थान पर इस स्तोत्र का सामूहिक गायन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.