गोंडी करमा नृत्य पर रामेश्वरी ने पूरा किया शोध संग्रहण का कार्य

Updated on 12-11-2022 06:03 PM

भिलाई

सांस्कृतिक शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति विभाग भारत सरकार के माध्यम से सीनियर फैलोशिप अवॉर्डी रामेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में निवासरत जनजातियों में प्रचलित किंतु लुप्तप्राय नृत्यो के शोध वा संग्रहण के दूसरे चरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसके तहत दुर्ग संभाग के दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा आदि जिले में चिन्हित स्थानों पर जाकर वहां के गोंड आदिवासियों में प्रचलित गोंडी करमा लोकनृत्य के संदर्भ में उन से चर्चा कर जानकारी हासिल की और उन्हें संग्रहण का हिस्सा बनाया। इस दौरान वे तेंदूभाठा ,झालम ,नवागढ़ ,सोहागपुर, कोदवा रसमडवा, जगमड़वा ,एवं गंडई गांव का भ्रमण कर जनजातीय मान्यताओ, परंपराओं ,नृत्य शैलियों आदि का प्रायोगिक अध्ययन किया । प्रदेश के गोंडी करमा सम्राट घनश्याम ठाकुर ,लोक कलाकार निर्मल देवदास एवं अन्य ग्रामीण कलाकारों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी अर्जित की। इसके पूर्व प्रथम चरण में उन्होंने दक्षिण बस्तर के धूर वन ग्रामों में जाकर लुप्तप्राय वनांचल के आदिवासियों से लोक नृत्य और उनकी परंपराओं की जानकारी ली तथा उन्हें शोध का हिस्सा मानते हुए संग्रहित किया। इस संग्रह कार्य में तरुण निषाद ,राकेश देशमुख, रंजीत साहू एवं दीप शर्मा सहभागी रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.