रमीज राजा ने किया खुलासा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर वे कितना पैसा लेते हैं

Updated on 18-09-2022 06:12 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने अपनी सैलरी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में शीर्ष पद पर रहने के बावजूद उनका वेतन शून्य है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अनावश्यक भत्ते नहीं लिए हैं और खुलासा किया है कि बोर्ड ने मेरे आधिकारिक दौरों पर सिर्फ 2.5 लाख रुपये खर्च किए हैं।

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट की मानें तो अंतर-प्रांतीय समन्वय पर नेशनल असेंबली की स्थायी समिति से बात करते हुए उन्होंने कहा, "पीसीबी अध्यक्ष के रूप में मेरा वेतन शून्य है और मैंने अध्यक्ष के रूप में अब तक कोई अनावश्यक भत्ता नहीं लिया है। मैंने अभी तक मनोरंजन भत्ता नहीं लिया है और अपने आधिकारिक दौरों पर अभी तक सिर्फ 2.5 लाख रुपये (PKR) खर्च किए हैं।"

रमीज ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भी अपनी पत्नी या अपने किसी रिश्तेदार को अपने साथ दौरे पर नहीं ले गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं यहां क्रिकेट के प्रमोशन के लिए काम करने आया हूं। न तो मैं अपनी पत्नी को किसी आधिकारिक दौरे पर ले गया और न ही अपने किसी रिश्तेदार को लाभान्वित किया।" पूर्व कप्तान ने आगे ये भी कहा कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह पीसीबी अध्यक्ष बनें, क्योंकि उन्हें पता था कि वह कोई पैसा नहीं कमाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.