रामचरित मानस भारतीय आध्यात्म की रीढ़ : मंत्री सुश्री ठाकुर

Updated on 14-03-2023 06:40 PM

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि रामचरित मानस भारतीय आध्यात्म की रीढ़ है। सर्वोच्च सामाजिक-पारिवारिक व्यवस्थाएँ और उच्च नैतिक मूल्यों का जीवन भारतीय सनातन की पावन परंपराओं का पालन करते हुए ही संभव है। मंत्री सुश्री ठाकुर तुलसी मानस प्रतिष्ठान में आनंद के धाम जय श्रीराम अर्थात संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस के अयोध्या कांड पर केन्द्रित प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर रही थी। प्रतियोगिता, तुलसी मानस प्रतिष्ठान, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि परीक्षा में 172 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनमें नागरिक श्रेणी से 138 और विद्यार्थी श्रेणी से 34 हैं। सफल परीक्षार्थियों को भोपाल से लखनऊ हवाई जहाज से और लखनऊ से अयोध्या तक बस से ले जाया एवं लाया जाएगा। विजेताओं को 40-40 के समूह में अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा 27 अप्रैल के बाद प्रारंभ होगी।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रामचरित मानस में भारतीय सनातन परंपरा आज भी जीवित है। इसका अनुपालन वर्तमान और भावी पीढ़ी को करना चाहिए। इस पावन उद्देश्य को लेकर यह प्रतियोगिता की गई थी। परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से प्रदेशवासियों के लिए की गई, जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूली छात्र और नागरिकों ने भाग लिया।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्य अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर 2022 को ऑनलाइन की गई थी। परीक्षा में नागरिक श्रेणी में आयु सीमा का बंधन नहीं था। परीक्षा में कुल 25 हजार 448 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे और 22 हजार 852 परीक्षार्थी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.