रामभरोसा ने बच्चों की शिक्षा के लिए दो एकड़ निजी भूमि स्कूल और छात्रावास (आश्रम) निर्माण के लिए किया था दान

Updated on 07-05-2026 11:06 AM

गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिस स्कूल में आज बच्चे पढ़ रहे हैं। वह उनके त्याग, परिश्रम और दूरदृष्टि की मिशाल है।

रामभरोसा युवावस्था में उन्होंने पत्ता तोड़ाई का कार्य किया। जहां कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर जीवन यापन करते थे। उनकी कार्यशैली और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें संग्रहण कार्य की देखरेख के लिए मुंशी बनाया गया। जहां उन्हें मात्र 165 रुपये तक का वेतन मिलता था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत से जीवन को संवारते गए।

पेशे से किसान रामभरोसा आज भी अपनी पुश्तैनी 7 एकड़ भूमि पर खेती कर रहे हैं। उनके दो पुत्र हैं, जो कृषि कार्य में उनका सहयोग करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने निजी हित से ऊपर उठकर समाज के भविष्य को प्राथमिकता दी। जीवनभर पाई-पाई जोड़कर उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए अपनी 1 एकड़ भूमि स्कूल निर्माण के लिए तथा लगभग 1 एकड़ भूमि छात्रावास (आश्रम) निर्माण के लिए दान कर दी। आज उसी दान भूमि पर सर्वसुविधायुक्त शासकीय हाई स्कूल एवं आश्रम का निर्माण हो चुका है, जहां हवादार कक्ष, खेल मैदान सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को यह समझना चाहिए कि उनकी शिक्षा के पीछे एक किसान का त्याग और समर्पण छिपा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और उनके योगदान को सार्थक बनाएं। रामभरोसा का यह योगदान न केवल ग्राम मौंहाभाठा बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी बन गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.