'अयोध्या में मुस्कुरा रहे राम, कृष्ण भी मुस्कुराएंगे...', वृंदावन में बोले डॉ. सीएम मोहन यादव

Updated on 22-09-2025 01:45 PM
वृंदावन। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृंदावन में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुराते हुए विराजमान हैं, वैसे ही मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात उस समय कही जब वे ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से सैनिक कल्याण बोर्ड को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

वृदावन पहुंचे थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हेलिकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे। वहां से वे सीधे केशवधाम पहुंचे, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा इस कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि बताते हुए कहा कि यह स्थान विश्वभर के भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने याद दिलाया कि भगवान श्रीकृष्ण, उनके भ्राता बलराम और उनके मित्र सुदामा ने अपनी शिक्षा मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सांदीपनि मुनि के आश्रम में प्राप्त की थी। यह स्थल आज भी पांच हजार वर्ष पुराना होने के बावजूद ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है।

11 लाख रुपये का चेक किया भेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस प्राचीन शिक्षास्थल का सुंदरीकरण करवाकर उसे एक भव्य रूप दिया है, ताकि श्रद्धालु वहां पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभव ले सकें। कार्यक्रम में कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी ने भी सैनिक कल्याण बोर्ड के लिए 11 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इसे भारतीय परंपरा की "त्याग और बलिदान" की भावना का प्रतीक बताते हुए साध्वी सरस्वती और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित लोगों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता और उनकी स्मृति को सम्मानित करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हमेशा शहीद परिवारों और सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.