फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर बोले राम चरण- इसपर बातें करते हुए आज भी मेरे पैर थिरकने लगते हैं

Updated on 11-01-2023 09:59 PM
साउथ सिनेमा फिल्म RRR ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है और इसे लेकर देश भर में खुशी की लहर है। फिल्म के मेगा स्टार राम चरण ने इस खास मौके पर 'वरायटी' के सीनियर जर्नलिस्ट मार्क मालकिन से बातचीत की और बताया कि फिल्म के सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर बातें करते हुए आज भी उनके घुटने थिरकने लगते हैं।

पूछा गया कि क्या वह मार्वल सुपरहीरो बनना चाहते हैं?

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में स्पेशल जगह बना चुकी RRR के स्टार राम चरण की तुलना एक मार्वल एक्टर से की गई। मार्क से पूछा भी गया कि क्या वह एक मार्वल स्टार, एक सुपर हीरो बनना चाहते हैं? इसपर राम चरण ने कहा- बिल्कुल, क्यों नहीं! राम चरण ने बताया कि कैप्टन अमेरिका उनके फेवरेट स्टार हैं और हमारे भारत में भी अद्भुत सुपरहीरो हैं।

'नाटू नाटू' पर बातें करते हुए राम चरण ने कही ये बात

राम चरण ने फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' पर बातें करते हुए कहा, 'इस बारे में बातें करते हुए मेरे घुटने आज भी थिरकने लगते हैं। यह एक खूबसूरत टॉर्चर है और देखो ये हमें कहां ले आया है। हम आज यहां खड़े हैं, इस रेड कार्पेट पर खड़े होकर आपसे बातें कर रहे हैं। धन्यवाद।'

अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो भूमिका में

बता दें कि फिल्म RRR को अमेरिका में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एस.एस. राजामौली की फिल्म 'RRR' में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी 1920 के दशक की है, जिसमें ब्रिटिशकालीन भारत की झलकियां हैं। फिल्म में सीताराम राजू और कोमाराम भीम जैसे रियल लाइफ के दो भारतीय नायकों की कहानी है और इन्हीं भूमिका को एनटीआर और राम तरण ने निभाया है। इन नायकों अंग्रेजों और निजाम के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.