राज्योत्सव एक से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

Updated on 30-09-2022 06:19 PM
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन से 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के आयोजन के संबंध में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और आॅडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्योत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसके माध्यम से शासकीय विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं।

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न राज्यों में जायेंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन दल, शौचालय इत्यादि व्यवस्था करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये। राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, ग्रामोद्योग, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.