राज्योत्सव-2022 : तैयारियों का जायजा लेने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे चीफ सेक्रेटरी

Updated on 22-10-2022 06:07 PM

साइंस कॉलेज मैदान में अंतराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य और राज्योत्स्व 2022 का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा। आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साइंस कॉलेज पंहुच कर राज्योत्सव के लिए की जा रही तैयारियो का जायजा लिया। यहीं एक नवंबर से ही अंतराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन होगा। साइंस कॉलेज मैदान पंहुचकर मुख्य सचिव श्री जैन ने पर्यटन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी. से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और योजना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरे करने के निर्देश मौजुद अधिकारियों को दिए। डी.जी.पी श्री अशोक जुनेजा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान रायपुर संभाग आयुक्त श्री यशवंत कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी भी मौजुद रहे।

चीफ सेक्रेटरी श्री जैन ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था से लेकर आगंतुको के लिए पीने के पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगने वाले सभी पंडालों और मुख्य पंडाल की गुणवत्ता निर्धारित मापदण्डा अनुसार ही सुनिश्चित करने को कहा। श्री जैन ने सभी काम शुभारंभ तिथि से दो दिन पूर्व पूरे करने के निर्देश दिए ताकि आगामी निरीक्षण के बाद स्थिति अनुसार अन्य कार्य समय में पूरे हो सके। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर लोगों की आवाजाही सरल और सुगम रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने इस उत्सव में लगने वाले विभागीय स्टालों में आकर्षक रूप से शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए साज-सज्जा करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने अन्य देशों सहित देश के दूसरे राज्यों से आने वाले नृत्यकों और कलाकारों के लिए ग्रीन रूम, भोजन व्यवस्था, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने लगातार तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह के लिए की जा रही तैयारियों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

राज्योत्सव स्थल साइंस कॉलेज मैदान पर छत्तीसगढ़ी थीम पर कई स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के लिए मंच भी बनाए गए हैं। मंच पर लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था संस्कृति विभाग द्वारा की गई है। राज्योत्सव स्थल पर पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और रायपुर नगर निगम को दी गई है। साथ ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.