राज्योत्सव : महिला व बाल विकास विभाग के स्टॉल के जरिए दिया जा रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

Updated on 06-11-2025 01:21 PM

बिलासपुर। पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना-प्रचार स्टॉल से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों मिल रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्योत्सव में लगाए गए स्टॉल से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य, बाल अधिकार से जुड़ी जानकारी और अन्य योजनाओं की जानकारी मिल रही है।

पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए  25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में पोषण आहार एवं पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से लोगों को संतुलित भोजन के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बेटियों के शिक्षा एवं संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से दिया  जा रहा है, जहां लोग सेल्फी लेकर इस संदेश का प्रचार कर रहे हैं।

इसके साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना,मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

स्टॉल का विशेष आकर्षण मनोबल टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ हैं, टीम द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से लोगों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ मानसिक आदतों के बारे में जानकारी दे रही है। इसी के साथ फोस्टर केयर योजना की जानकारी भी आमजन को दी जा रही है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सहयोगी परिवेश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सक्षम परिवार जरूरतमंद बच्चों की परवरिश में योगदान दे सकें। राज्योत्सव में आने वाले लोग स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की  भी जानकारी दी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.