राजिम कुंभ में लोककला-लोकआस्था का संगम, अयोध्या कांड पर भावपूर्ण व्याख्यान

Updated on 04-02-2026 12:03 PM

गरियाबंद।  राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के तीसरे दिन लोककला, लोकसंस्कृति और लोकआस्था की त्रिवेणी पूरे वैभव के साथ प्रवाहित होती नजर आई। प्रदेशभर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही है। पूर्व महोत्सव स्थल स्थित स्थानीय नदी मंच पर खुरसेंगा निवासी ताम्रध्वज साहू ने रामायण के अयोध्या कांड का व्याख्यान  करते हुए कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है। कहा कि रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है और जिस घर में रामायण का पाठ और श्रवण होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कथा को विस्तारपूर्वक भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की कड़ी में लफंदी के अन्नू साहू ने रामधुनी, बंगोली कुरूद के पन्नालाल कुर्रे ने सतनाम भजन तथा कपसीडीह के वीरेंद्र ठाकुर ने मानस गान की प्रस्तुति दी। धमतरी की द्रौपदी सिन्हा द्वारा प्रस्तुत रामधुनी ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

इधर नवीन मेला स्थल के स्थानीय मंच पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक झमाझम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। परसठी के विष्णु प्रसाद साहू ने पंडवानी की दमदार प्रस्तुति दी, वहीं आरंग के गोपाल चक्रधारी ने जगराता प्रस्तुत कर समां बांधा।

नवापारा राजिम की देविका साहू ने लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मांढर, रायपुर के सकुन साहू की जस झांकी में माता की महिमा का जीवंत चित्रण देखने को मिला। अछोला के अजय साहू ने सुगम गायन प्रस्तुत किया, जबकि बासीन के कलाकारों ने सतनाम भजन के माध्यम से संत बाबा गुरु घासीदास का स्मरण किया। लोककला मंच पर अभनपुर के मोहित सिन्हा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। वहीं भलेरा, रायपुर के झुमुकराम ने लोककला मंच, कुंडेल की मिलवंतीन बाई ने सुवा नृत्य तथा गरियाबंद की तारासनी पटेल ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.