राजीव सेन ने बेटी के साथ मनाया फादर्स डे, एक्स-वाइफ को दिया वेब सीरीज का ऑफर

Updated on 19-06-2023 09:01 PM
सुष्मिता सेन के भाई और एक्टर राजीव सेन ने हाल ही रिवील किया था कि उनका पत्नी चारू असोपा से तलाक हो चुका है। दोनों अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। लेकिन बेटी जियाना की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे। हाल ही राजीव सेन ने बेटी जियाना के साथ फादर्स डे मनाया। राजीव सेन एक्स-वाइफ चारू असोपा के घर यह मौका सेलिब्रेट किया। यही नहीं, राजीव सेन ने अपनी वेब सीरीज में चारू असोपा को एक रोल भी ऑफर किया।

Rajeev Sen और Charu Asopa ने तलाक लेने के बाद वीडियो ब्लॉग में शेयर किया था, किस तरह उन्हें एंग्जाइटी महसूस हो रही है। भले ही दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खूब खटपट रही। भले ही दोनों ने एक-दूसरे को मीडिया में काफी कुछ कहा, पर उन्होंने आपसी समझौते से तलाक लिया है। तलाक के बाद राजीव और चारू के पीछ दोस्ताना संबंध हैं।


बेटी जियाना के साथ काटा केक, की शॉपिंग

18 जून को फादर्स डे पर राजीव, एक्स-वाइफ के नए घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटी जियाना के साथ प्यारा सा केक काटा, और घर का बना खाना खाया। वीडियो ब्लॉग में राजीव सेन ने बताया कि जियाना के साथ यह उनका पहला फादर्स डे है क्योंकि इससे पहले वाले मौके पर वह साथ नहीं थे। एक्टर ने यह भी बताया कि वह बेटी को शॉपिंग के लिए लेकर जाएंगे, और खूब इंजॉय करेंगे।


चारू असोपा को ऑफर की वेब सीरीज

राजीव सेन ने एक्स-वाइफ चारू असोपा को अपनी वेब सीरीज में रोल भी ऑफर किया। एक्टर अपनी इस वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और चाहते हैं कि चारू उनके ऑपोजिट काम करें। राजीव ने कहा कि उन्हें इस वेब सीरीज के लिए अच्छे एक्टर्स की जरूरत है, और चारू काफी अच्छी कलाकार हैं। राजीव सेन और चारू असोपा ने 7 जून 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ वक्त के अंदर ही उनके बीच कलह शुरू हो गई थी। तब राजीव और चारू ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में उनका पैचअप भी हो गया था। पर यह रिश्ता टिक नहीं पाया और अब दोनों अलग हो चुके हैं। उनकी बेटी जियाना अभी दो-ढाई साल की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.