रजत पाटीदार बोले- विराट भाई की बैटिंग पसंद : रोहित से बात कर कॉन्फिडेंस आया टेस्ट क्रिकेट खेलना बचपन का सपना

Updated on 01-02-2024 01:44 PM

टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में विराट कोहली की जगह शामिल हुए रजत पाटीदार का कहना है कि उन्हें विराट की बैटिंग देखना बहुत पसंद है। उनके फुटवर्क से हर वक्त सीखने की कोशिश करता हूं। नेट प्रैक्टिस में रोहित शर्मा से बात कर भी बहुत कॉन्फिडेंस आया।

रजत ने BCCI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'बचपन से भारत के लिए टेस्ट खेलना चाहता था। डेब्यू करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। जानते हैं रजत की अहम बातें...

द्रविड़-रोहित से बात कर कॉन्फिडेंस आया
रजत बोले, 'घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए में बहुत सारे प्लेयर्स के साथ खेल चुका हूं। पिछली सीरीज में भी स्क्वॉड का हिस्सा था, तब से राहुल सर (द्रविड़) के साथ बातें कर रहा हूं। रोहित भाई (शर्मा) से इतनी बातें नहीं हो पा रही थीं, लेकिन इस बार नेट्स पर बैटिंग करते हुए उनसे बातें कीं। उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया तो मुझे थोड़ा कॉन्फिडेंस आया।'

टेस्ट खेलना ही मेरा सपना
रजत बोले, '2022 में IPL के बाद इंजरी हो गई। एक प्लेयर के लिए इंजरी वाला समय बहुत मुश्किल होता है। रिकवरी टाइम तो वापस ला नहीं सकता था, इसलिए उसे एक्सेप्ट किया। मैं बस उस मोमेंट में रहने की कोशिश कर रहा था।

इंजरी के बाद वापसी करना मुश्किल था, लेकिन टीम इंडिया में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई। मेरा सपना ही है कि मैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलूं। मैं इंडिया-ए के लिए मैच खेल रहा था, तभी पता चला कि टेस्ट टीम में सिलेक्ट हो गया हूं। मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा कि जो सोचा था, वो हो गया।'

अटैकिंग बैटिंग करना ही पसंद
रजत ने कहा, 'मुझे अटैकिंग बैटिंग करना ही पसंद है, मैं घरेलू क्रिकेट में भी इसी तरह बैटिंग करता हूं। मैंने शुरू से इसी तरह तैयारी की और अब यही मेरे काम आ रही है। मैं सामने वाली टीम के बॉलर्स की स्ट्रेंथ देखता हूं, वे ज्यादातर किस लेंथ पर बॉलिंग करते हैं। बॉलर्स के फील्ड प्लेसमेंट को स्टडी करता हूं।

रोहित भाई को मैंने बॉलर्स को अटैक करते हुए देखा तो उसे अपने गेम में भी जोड़ने की कोशिश की है। सभी चीजों को एनालाइज कर उन्हें अपने गेम में ढालने की कोशिश कर रहा हूं।'

विराट भाई की बैटिंग देखना पसंद
रजत ने कहा, 'विराट भाई जब भी नेट्स में बैटिंग करते हैं, मैं उन्हें देखता हूं, उनकी बैटिंग देखना पसंद है। उनका फुटवर्क और बॉडी मूवमेंट बहुत शानदार रहता है। उन चीजों को भी अपने गेम में जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। अब तक अपने गेम में वो फुटवर्क ला नहीं पाया हूं लेकिन कोशिश जारी है। एक शब्द में कहूं तो काफी एक्साइटेड हूं।'

विराट कोहली की जगह ही स्क्वॉड में शामिल हुए
रजत पाटीदर IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। टेस्ट स्क्वॉड में भी उन्हें विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में ही शामिल किया गया। विराट पारिवारिक कारणों के चलते शुरुआती 2 टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विराट भाई की बैटिंग देखना पसंद
रजत ने कहा, 'विराट भाई जब भी नेट्स में बैटिंग करते हैं, मैं उन्हें देखता हूं, उनकी बैटिंग देखना पसंद है। उनका फुटवर्क और बॉडी मूवमेंट बहुत शानदार रहता है। उन चीजों को भी अपने गेम में जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। अब तक अपने गेम में वो फुटवर्क ला नहीं पाया हूं लेकिन कोशिश जारी है। एक शब्द में कहूं तो काफी एक्साइटेड हूं।'

विराट कोहली की जगह ही स्क्वॉड में शामिल हुए
रजत पाटीदर IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। टेस्ट स्क्वॉड में भी उन्हें विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में ही शामिल किया गया। विराट पारिवारिक कारणों के चलते शुरुआती 2 टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दिसंबर 2023 में वनडे डेब्यू किया
इंजरी से रिकवरी के बाद रजत ने वापसी की, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। जहां से उन्हें इंडिया-ए के स्क्वॉड में जगह मिली, दिसंबर में ही उन्हें साउथ अफ्रीका में वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया। जहां उन्होंने तीसरे वनडे में डेब्यू किया और 16 ही बॉल पर 22 रन की पारी खेल दी।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाया
वनडे डेब्यू के बाद रजत को फिर इंडिया-ए के स्क्वॉड में जगह मिली। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरुआती दोनों ही अनऑफिशियल टेस्ट में सेंचुरी लगा दी। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में सेंचुरी के बाद ही उन्हें विराट की जगह टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 सेंचुरी लगाई
30 साल के रजत मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 46 की औसत से 4000 रन बनाए हैं। 2021-22 में रणजी चैंपियन बनी मध्य प्रदेश टीम में वह टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 9 पारियों में 82 की औसत से 658 रन बनाए थे। MP मुंबई जैसी बड़ी टीम को हराकर चैंपियन बनी थी।

दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं रजत
टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में विराट के साथ रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के बिना भी खेलेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पिछली 11 टेस्ट पारियों से फिफ्टी नहीं लगा सके। स्क्वॉड में रजत के अलावा बैटर सरफराज खान भी शामिल हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक का राहुल की जगह खेलना कन्फर्म है। अगर श्रेयस और शुभमन बाहर बैठे तो दोनों ही प्लेयर्स दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर जाएंगे। 

सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 28 रन से जीता था। हैदराबाद टेस्ट जीतकर टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से सौराष्ट्र में शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.