राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बदला डीग जिले के कस्बा नगर का नाम, जानिए क्या है नया नाम

Updated on 02-12-2025 01:39 PM
जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने नाम परिवर्तन को लेकर बड़ा आदेश दिया है। नए जिले डीग में भजनलाल सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। अब सरकार के आदेश के अनुसार, इस गांव को 'ब्रज नगर' के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश अब सार्वजनिक रूप से घोषित कर दिया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर को नाम परिवर्तन को लेकर सभी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए है।


डीग का कस्बा नगर अब 'ब्रजनगर' के नाम से जाना जाएगा

नए जिले डीग में कस्बा नगर के नाम परिवर्तन को लेकर सरकार ने यह बढ़ा फैसला लिया है। इसके तहत राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 16 के तहत सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मांगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद अब सरकार ने कस्बा नगर का नाम परिवर्तित कर दिया है। इसके अनुसार, अब नवसृजित नाम ब्रज नगर होगा। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जहां अब सभी राजस्व अभिलेखों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाएगा।

रिकॉर्ड में परिवर्तन के लिए कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार ने ब्रज नगर नया नाम घोषित करने के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। अब सभी राजस्व रिकॉर्ड में यह नाम दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर डीग जिले के कलेक्टर को यह जिम्मेदारी सौंप गई है, जो अब भू अभिलेख संशोधन का कार्य, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी करवाएंगे। सरकार ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि तुरंत प्रभाव से सभी अभिलेख राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेजों में ब्रज नगर का नाम दर्ज किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.