राजस्थान में 1 महीने में 6 बड़े हादसे, 64 से लोगों की मौत, अक्टूबर का महीना जानें कैसे बना 'आतंक का पर्याय'

Updated on 04-11-2025 01:22 PM
जयपुर: राजस्थान में पिछले एक महीने में कई बड़े हादसे हुए। इन हादसों में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार से दौड़ से रहे वाहनों की वजह से होते रहे हैं। एक बड़ा हादसा जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुआ जहां भीषण अग्निकांड हो गया था। इस हादसों को लेकर राज्य सरकार गंभीर हो गई है। सोमवार देर शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्च स्तरीय बैठक ली जिसमें हादसों को रोकने पर गहन मंथन करते हुए कई निर्देश जारी किए गए। उधर लगातार हो रहे हादसों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी चिंता जाहिर की। गहलोत ने भजनलाल सरकार से मांग की कि वे एसआईटी का गठन करके हादसों की जांच कराए। फिर ऐसे कदम उठाएं ताकि हादसों को रोका जा सके।
पिछले एक महीने में हुए 6 बड़े हादसे
1. 5 अक्टूबर की देर रात को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भीषण अग्निकांड हो गया था। न्यूरो सर्जरी के आईसीयू में लगी इस आग में 8 मरीजों की मौत हो गई थी।
2. 14 अक्टूबर को जैसलमेर चलती स्लीपर बस में आग लगी थी। इस अग्निकांड में कुल 28 लोगों की मौत हो गई थी। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्यादातर यात्री 70 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके थे जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कुछ घायलों का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
3. 28 अक्टूबर को जयपुर के पास मनोहरपुरा में स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में करंट दौड़ने के साथ आग भी लग गई। इस हादसे में पिता पुत्री सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।

4. 31 अक्टूबर को अलवर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया था। इस हादसे में पति, पत्नी और बेटे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी समारोह में वापस लौटते समय नांगल खेड़ा निवासी महेंद्र सिंह, उनकी पत्नी गुड्डी, बेटा पूर्वांश और भतीजी पायल की मौत हो गई थी।

5. 1 नवंबर को फलोदी में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से चल रहा टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं, चार बच्चे और एक ड्राइवर शामिल था।

6. 3 नवंबर को जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने 17 कारों और दुपहिया वाहनों को कुचल दिया। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।


हर साल डेढ लाख से ज्यादा लोगों की होती है मौत - गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देशभर में हर साल औसतन डेढ़ लाख से अधिक जानें सड़क हादसों में जाती हैं जिसमें राजस्थान में करीब दस हजार से अधिक मौतें सड़क हादसों में होती हैं। सड़क हादसों में अधिकांश लोग वो भी जान गंवाते हैं जिनकी कोई गलती नहीं होती। गहलोत ने कहा कि फलोदी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु के कुछ घंटे बाद ही एक अन्य सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में अधिक जनहानि वाले हादसों की संख्या बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भी सड़क हादसों में बड़े सड़क हादसे बढ़े हैं। सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग या एजेंसी से जुड़ा विषय नहीं है। पीडब्ल्यूडी, ट्रांसपोर्ट और पुलिस सहित कई विभाग इससे जुड़े हैं। पूर्व सीएम ने आग्रह किया कि राज्य सरकार को इन सभी विभागों की एक SIT बनानी चाहिए जो सड़क हादसों में कमी के लिए ही काम करे। साथ ही सड़क सुरक्षा के संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन कर सड़क हादसों में कमी के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.