राजस्थान: क्या है ITAT रिश्वतकांड, जिसमें अब मोबाइल चैट से खोलेंगी ACB बड़े राज

Updated on 01-12-2025 02:30 PM
जयपुर : राजधानी जयपुर के आयकर अपीलीय अधिकरण में बीते दिनों हुआ घूसकांड सूर्खियों में है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया की एक डायरी बड़ा ही राजदार बनी है। इस डायरी से सीबीआई के सामने बड़े खुलासे सामने आए है। इसके अलावा सीबीआई ने गिरफ्तार किए ज्यूडिशयल मेंबर के डिलीट हुए मोबाइल चैट को भी रिकवर करवाया है। जिससे सारी चीज साफ हो जाएगी। अब सीबीआई गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने जा रही है।

रिकवर हुए मोबाइल चैट अब खोलेंगे काले राज

बीते दिनों सीबीआई ने 25 नवंबर को एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया को साढे 5 लाख रुपए की रिश्वत के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में फिर ज्यूडिशयल मेंबर सीता लक्ष्मी और कमलेश राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सीता लक्ष्मी की तलाशी में केस और कीमती साड़ियां मिली है। इसके अलावा अफसरों के लेनदेन को लेकर सीबीआई ने मोबाइल चैट को भी रिकवर करवाया। अब इस मोबाइल चैट से कई हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। अब 2 दिसंबर तक आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, जहां उन्हें आमने-सामने बिठाकर मोबाइल चैट के माध्यम से हाथ आए सबूत के आधार पर दोबारा पूछताछ की जाएगी।

सीबीआई की कार्रवाई को लेकर यूं चला घटनाक्रम

हैरान कर देने वाले इस मामले में सीबीआई ने सबसे पहले 25 नवंबर 2025 को पहली कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सीबीआई ने एडवोकेट राजेंद्र सिसोदिया को साढ़े 5 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया, जहां उनके कब्जे से एक डायरी मिली, जहां अफसरों से लेनदेन को लेकर कई जानकारियां सामने आई। इसके इसके अगले दिन ही सीबीआई ने आयकर अपीलीय अधिकरण की ज्यूडिशयल मेंबर डॉ. एस सीता लक्ष्मी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सीबीआई को सरकारी गाड़ी में 30 लाख रुपए नगद बरामद हुए। इसके अलावा कई महंगी साड़ियां और गहने भी बरामद हुए। इसके बाद दूसरे ज्यूडिशयल मेंबर कमलेश राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों पर करोड़ों रुपए की रिश्वत और कमीशन लेने का आरोप है। इन आरोपियों ने अपने रिश्वत से आयकर अपील अधिकरण को हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.