भारत के लिए ही काल बन गया राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, 98 गेंद में ठोके 123 रन, गेंदबाजों का बुरा हाल

Updated on 19-11-2025 01:41 PM
राजकोट: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरा और अंतिम अनौपचारिक वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया ए की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि,साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन बना डाले।

साउथ अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके ओपनर्स लुआन ड्रे प्रीटोरियस और रिवालडो मूनसैमी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों प्लेयर्स ने शतक ठोका और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 241 रन की साझेदारी हुई थी।

लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने इंडिया ए के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने 98 गेंदों का सामना कर 123 रन बना डाले। वनडे में उन्होंने 125.51 के गजब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। प्रीटोरियस की पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने इंडिया ए के गेंदबाजों को परेशान किया। वहीं उनके जोड़ीदार रिवालडो ने 130 गेंद में 107 रन बनाए थे

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरआर ने किया रिटेन

19 साल के लुहान ड्रे प्रीटोरियस को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया है। बता दें कि ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। लुआन ड्रे प्रीटोरियस को आईपीएल 2025 में नीतीश राणा के चोटिल होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा था। प्रीटोरियस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही राजस्थान ने साइन किया था। हालांकि, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को पिछले सीजन आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। अब उम्मीद है कि आगमी आईपीएल सीजन में लुआन को डेब्यू का चांस मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.