राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, आईपीएल 2023 में खत्म हुआ पंजाब का सफर

Updated on 20-05-2023 08:14 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स (PBKS vs RR) को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 187 रन बनाए। राजस्थान ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के 14 मैच में 12 पॉइंट रहे। राजस्थान के 14 मैच में 14 पॉइंट हैं लेकिन उसे प्लेऑफ में तभी जगह मिलेगी जब आरसीबी और मुंबई अपने-अपने आखिरी मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।

बोल्ट को पहले ही ओवर में विकेट

बोल्ट ने पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (दो रन) को आउट कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलायी। इसके बाद कप्तान शिखर धवन (17) और अथर्व तायडे (19) ने लगातार बाउंड्री लगाकर दूसरे ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 16 और तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ तीसरे ओवर में 12 रन ठोक दिये। दोनों की 21 गेंद में 36 रन की साझेदारी को सत्र का दूसरा मैच खेल रहे सैनी ने तायडे को आउट कर तोड़ा। इसके बाद जम्पा ने अपनी फिरकी में फंसा कर धवन को पगबाधा किया। अगले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन सैनी का दूसरा शिकार बने जिससे पंजाब का स्कोर 50 रन पर चार विकेट हो गया।

एक छोर पर टिके रहे करन

सातवें ओवर में चौथा विकेट गंवाने के बाद करन, जितेश और शाहरुख की बेखौफ बल्लेबाजी से पंजाब बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जितेश शर्मा ने नौवें ओवर में संदीप के खिलाफ दो छक्का जड़ रन गति को बढ़ाया। उन्होंने 14वें ओवर में सैनी के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद शाहरुख और कुरेन को 16वें से 18वें ओवर तक बड़ा शॉट लगाने में परेशानी हो रही थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 19वें ओवर में गेंद युजवेंद्र चहल को दी जिसमें पंजाब ने 28 रन बटोरे। शाहरुख ने इसके बाद आखिरी ओवर में बोल्ट के खिलाफ भी छक्का और दो चौके जड़े। टीम ने आखिरी दो ओवर में 46 रन बटोरे।

इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने 31 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि जितेश ने 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये। शाहरुख ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये। राजस्थान के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।

खाता नहीं खोल सके बटलर

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर लगातात तीसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल ने टीम की पारी संभाल ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी बनाई। फिफ्टी लगाने के बाद पड्डिकल (51) अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। 30 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के मारे। कप्तान संजू का बल्ला शांत रहा। यशस्वी 36 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एक छोर पर शिमरन हेटमायर ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। फॉर्म से जूझ रहे रियान पराग ने भी उनका अच्छा साथ निभाया।

18वें ओवर में आउट होने से पहले रियान पराग ने रबाडा को 2 छक्के मारे। 19वें ओवर में हेटमायर आउट हुए लेकिन उससे पहले 2 चौके मार चुके थे। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर ध्रुव जुरेल ने राजस्थान को जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.