जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान, चेन्नई को 32 रन से दी करारी शिकस्त

Updated on 28-04-2023 07:26 PM
जयपुर: आईपीएल 2023 का 37वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 27 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत मेजबान टीम राजस्थान की रही। संजू सैमसन की टीम ने इस सीजन चेन्नई को खेले गए दोनों मुकाबले में मात दी है। आरआर यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम करने में सफल रहा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। 203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम 32 रन चे चूक गई और सीजन का तीसरा मैच हार गई। आइये इसी के साथ जानते हैं कि इस महा मुकाबले में आखिर क्या-क्या घटा।

राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी का नहीं था चेन्नई के पास कोई जवाब

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना दिए। रॉयल्स को इस बड़े टोटल तक पहुंचाने में यशस्वी जायसवाल (77), ध्रूव जुरेल (34) और देवदत्त पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं चेन्नई की तरफ से मथीशा पथिराना 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि वह थोड़े महंगे भी साबित हुए। इसके अलावा महीश तीक्षणा और रविंद्र जडेजा को भी 1-1 सफलता मिली।

32 रन से हारी चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई और 32 रन से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके देखने को मिले। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली। जडेजा और मोईन अली ने भी 23-23 रन बनाए। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज एडम जाम्पा रहे। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। इतना ही नहीं बल्कि रविचंद्रन अश्विम ने भी 2 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव को भी एक सफलता मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.