40KG सोना लूटकांड में राजस्थान-मध्यप्रदेश पुलिस की बिहार में रेड

Updated on 29-11-2022 06:56 PM

राजस्थान और मध्यप्रदेश में 40 किलो सोने की लूट मामले में दोनों राज्यों की पुलिस बिहार में छापेमारी कर रही है। पटना, वैशाली समेत बिहार के कई जिलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सोमवार को भी दोनों राज्यों से स्पेशल टीम ने गिरफ्तारी के लिए रेड मारी थी।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस के ऑफिस में डकैती को बिहार के अपराधियों ने अंजाम दिया था। इनमें 6 शातिरों में से दो को मध्यप्रदेश के कटनी थाने की पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में सोमवार को पटना सहित कई जिलों में छापेमारी की।

एक टीम वैशाली और दूसरी टीम पटना के पत्रकार नगर, कंकड़बाग, रामकृष्णा नगर थाने में छापेमारी कर रही है। रविवार को पत्रकार नगर थाने में दोनों राज्यों की पुलिस पहुंची। पटना पुलिस से अपराधियों का आपराधिक इतिहास मांगने के बाद टीम ने छापेमारी की है।

पटना में एसपी रैंक के अधिकारियों ने मारी रेड

मिली जानकारी के अनुसार दोनों राज्यों से एसपी रैंक के अधिकारियों ने पटना में छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि जिस गिरोह ने सोना लूटकांड को अंजाम दिया है, उसका मुख्य सरगना सुबोध सिंह पटना के बेउर जेल में बंद है। दोनों राज्यों की पुलिस ने पटना पुलिस के अधिकारियों और थानाध्यक्षों से डिटेल लिया है।

मध्यप्रदेश में लूट के बाद एक्टिव हुई राजस्थान पुलिस

राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि दोनों ही जगहों पर मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस में डकैती हुई है। 29 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में 24 किलो सोने की डकैती हुई थी। राजस्थान पुलिस दो महीनों से अपराधियों की जांच कर ही रही थी कि 26 नवंबर को मध्यप्रदेश के कटनी में मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस में 6 अपराधियों ने 16 किलो सोने की डकैती कर ली।

इस घटना के बाद जब राजस्थान पुलिस ने एमपी पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी ली, तो यह साफ हो गया कि दोनों ही जगहों पर एक ही गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। मध्यप्रदेश पुलिस ने पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ की थी। दोनों ने राजस्थान में भी लूट की बात कही थी।

नेपाल और कोलकाता में खपाते थे सोना

राजस्थान और मध्यप्रदेश की टीम ने बताया कि यह गिरोह सोना लूटने के बाद नेपाल और पश्चिम बंगाल में उसे गलाने चला जाता है। उसे बेचकर जो पैसे मिलते हैं, उससे गिरोह के सदस्य अय्याशी करते हैं। दोनों राज्यों की एक टीम नेपाल में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार अन्य की तलाश में नेपाल, बंगाल और यूपी में छापेमारी की जा रही है।

गिरोह में ये लोग शामिल हैं

कटनी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पटना के शुभम तिवारी और अंकुश ने बताया कि घटना को अंजाम देने में वैशाली का अखिलेश उर्फ विकास, पटना का अर्जुन उर्फ पीयूष, बक्सर का मिथलेश उर्फ धर्मेंद्र पाल और अमित सिंह उर्फ विक्कू भी शामिल थे। इन्हीं लोगों ने राजस्थान के उदयपुर में भी 24 किलो सोना लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने बिहार और झारखंड में भी मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस से सोना लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.