टीवी शो में 22 साल पहले नजर आई थीं राजामौली की बीवी रमा, देख दीवाने हो गए थे डायरेक्‍टर साहब

Updated on 25-05-2023 09:28 PM
एसएस राजामौली को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने 'बाहुबली' और RRR जैसी शानदार और दमदार फिल्मों से पूरे देश में तहलका मचा दिया। देश को ऑस्कर तक जिताया। अब महेश बाबू संग अगली फिल्म में बिजी हैं। हाल ही में बताया था कि 'महाभारत' पर फिल्म बनाना उनका सपना है। खैर। राजामौली प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनका दूसरा साइड यानी पर्सनल लाइफ से फैंस अनजान हैं। क्या आप उनकी वाइफ रमा राजामौली के बारे में जानते हैं? जो जानी-मानी स्टाइलिस्ट हैं और राजामौली की फिल्मों में भी उनका काम होता है। वो टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। आइये आपको 'थ्रोबैक थर्सडे' सेगमेंट में राजामौली की बीवी और बच्चों के बारे में बताते हैं।

एसएस राजामौली की बीवी रमा राजामौली का टीवी कनेक्शन भी है। उन्होंने लोकप्रिय तेलुगु सिटकॉम 'अमृतम' में एक न्यूजरीडर की भूमिका निभाई। वो शो के शुरुआती एपिसोड में से एक में एंकर के रूप में दिखाई दीं। इसके अलावा रमा एक अन्य एपिसोड में एक हाउसवाइफ के रूप में भी दिखाई दीं और दिवंगत आर्टिस्ट गुंडू हनुमंथा राव के साथ उनका कॉमेडी से भरा था। ये शो साल 2001 में शुरू हुआ था और 2007 तक चला था।

बीवी को प्यार से चिन्नी कहते हैं राजामौली

राजामौली रमा को 'चिन्नी' कहते हैं और कभी भी उन पर अपना प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते। पिछले साल एक इवेंट में राजामौली ने बताया था कि कैसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बनने से पहले वो बीवी की कमाई पर जिंदगी गुजार रहे थे।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं रमा

रमा राजामौली इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फिल्म स्टाइलिस्ट हैं। वो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करती हैं। रमा ने 2001 की फिल्म 'स्टूडेंट नंबर: 1' से अपनी शुरुआत की। वो 'मगधीरा' (2009), 'ईगा' (2012), 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (2015), 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (2017) और 'आरआरआर' (2022) फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वो बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए तीन बार नंदी अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

पहली शादी से तलाक के बाद की थी राजामौली से शादी

राजामौली से शादी से पहले रमा तलाकशुदा थीं। रमा की बहन श्रीवल्ली के पति कीरवानी हैं, जो राजामौली के कजिन हैं। रमा और राजामौली ने साल 2001 में कोर्ट मैरिज की थी। रमा, राजामौली से चार साल बड़ी हैं।


राजामौली ने रमा के बेटे को लिया गोद

पहली शादी से रमा को एक बेटा कार्तिकेय भी है, जिसे राजामौली ने गोद ले लिया था। कपल ने एक बेटी भी गोद ली, जिसका नाम Mayookha है। कार्तिकेय ने एक्टर जगपति बाबू की भतीजी पूजा प्रसाद से शादी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.