भोपाल में चल रही राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप, 100 से ज्यादा प्लेयर्स हवा के रुख पर दिखा रहे दम

Updated on 21-09-2025 02:00 PM
भोपाल। भोपाल के बड़े तालाब पर आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैपियनशिप में सेलिंग स्कूल भोपाल की शगुन झा 29ईआर में, शारन्य 29 ईआर बालक में, एकलव्य बाथम 420 ड, राजवीर आईएलसीए-4, और तुलसी पटेल आईएलसीए-4 बालिक में आगे चल रहे हैं। आज दो रेस होंगी। इसी आधार पर विजेता तय हो जाएंगे।इस टूर्नामेंट में देश भर के 100 से ज्यादा प्लेयर्स भागीदारी कर रहे हैं। इनमें मप्र राज्य सेलिंग अकादमी भोपाल यानी नेशनल सेलिंग स्कूल के 29 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आमतौर पर भोपाल का मौसम हमेशा स्पर्धा के अनुकूल होता है, लेकिन इस बार तेज हवाओं के कारण स्पर्धा में बाधा भी हुई है।

रंग-बिरंगी बोट पर हवा के साथ तालमेल बनाकर दिखाया दम

इसके पहले शुक्रवार को सुबह मौसम खराब होने के कारण रेस नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर को मौसम अनुकूल होते ही राजा भोज मल्टीकलास सेलिंग चैंपियनशिप में दो रेस आयोजित हुई। महाराष्ट्र की नन्हीं चैंपियन वृतिक म्हात्रे ने अपने वर्ग में जोरदार प्रदर्श किया। वृतिका ने ऑप्टिमिस्ट ग्रीन वर्ग की पहली रेस में पहला और दूसरी में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बालक वर्ग में आईएनवीटी के अक्षत कुमार ने पहली रेस में पहला तथा दूसरी रेस में आरएमवायी के शिवाय शेखर ने पहला स्थान प्राप्त किया था। बालिका ऑप्टिमिस्ट में टीएएसए की श्रेया कृष्णा लक्ष्मी नारायण ने दोनों रेसों में पहला स्थान प्राप्त किया। बालक ऑप्टिमिस्ट की पहली रेस में टीसीए के तेलगु कार्तिक ने पहला और दूसरी रेस में एनएसएस के समर पचेश्वर ने पहला स्थान पाया। 420 मिक्स्ड इवेंट में एनएसएस के एकलव्य बाथम दोनों रेस में पहले स्थान पर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.