उद्धव ठाकरे का वोट बैंक तोड़ेंगे राज? BMC चुनाव में BJP चल सकती है बड़ा दांव

Updated on 31-08-2022 06:14 PM
बृह्नमुंबई महानगरपालिका यानी BMC के चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में एक और सियासी बदलाव आकार लेता दिख रहा है। खबर है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि, इसे लेकर दोनों दलों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन लगातार हो रही हाईप्रोफाइल मुलाकात ऐसे संकेत दे रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास शिवतीर्थ पर मिले। इससे एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी राज से मुलाकात की थी। जबकि, मनसे प्रमुख राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने मलाबार स्थित आवास पर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि भाजपा का मानना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और राज की पार्टी के साथ वह सेना के मराठी वोट बैंक को अपना बना सकते हैं।
 
BJP के लिए कैसे फायदेमंद होंगे राज
रिपोर्ट के अनुसार, अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बीएमसी चुनाव को लेकर फिलहाल दोनों दलों के बीच चर्चाएं शुरुआती दौर में हैं। राज में भाजपा को एक प्रखर वक्ता नजर आता है, जो उद्धव ठाकरे और संभाजी ब्रिगेड को आक्रामक होकर टक्कर दे सकता है। इसके अलावा वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को भी हराना जानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक भाजपा नेता ने कहा, 'हो सकता है कि राज ठाकरे सीटें न जीत सकें, लेकिन भाजपा के लिए उनकी रैलियां महाविकास अघाड़ी के खिलाफ माहौल तैयार करने में मदद करेंगी।' उन्होंने यह भी बताया कि मनसे प्रमुख की 10-12 बड़ी रैलियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

चुनावी समीकरणों पर क्या कहते हैं दोनों दल
एक मनसे पदाधिकारी का कहना है, 'मनसे बीएमसी चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन भाजपा और शिंदे गुट के साथ गठबंधन उचित होना चाहिए।' पार्टी के एक अन्य नेता कहते हैं, 'राज साहेब भाजपा के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। यह उनकी शर्तों पर होगा।' वहीं, भाजपा रणनीतिकार ने कहा, 'कुल 227 सीटों में भाजपा मनसे को 25-30 सीट की पेशकश कर सकती है, क्योंकि उसे शिंदे गुट को भी जगह देनी है।'

MNS को भी हो सकता है फायदा
साल 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा के खाते में 82 सीटें आई थी। जबकि, यह आंकड़ा शिवसेना के मामले में 84 पर था। उस दौरान मनसे ने 7 सीटें जीती थीं। हालांकि, दो साल बाद ही हुए विधानसभा चुनाव में मनसे केवल एक ही सीट जीत सकी थी। ऐसे में राज्य की सियासत में एक बार फिर पैर जमाने के लिए यह मनसे के सामने मौका हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.