रायसेन रोड आज रहेगा ट्रैफिक का अधिक दबाव:केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे का रिसेप्शन जंबूरी मैदान में

Updated on 12-03-2025 02:05 PM

आज जंबूरी मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अतिथि एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कारण संबंधित मार्गों पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है।

यातायात दबाव वाले मार्ग

कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल और अवधपुरी तिराहा मार्गों पर यातायात अधिक रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं –

  • अवधपुरी से आने-जाने वाले वाहन – बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्क्लेव, ऋषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अंडरब्रिज से 10 नंबर मार्केट की ओर आवाजाही कर सकते हैं।
  • पिपलानी/अयोध्या नगर से आने वाले वाहन – जेके रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा मार्ग का उपयोग करें।
  • गोविंदपुरा टर्निंग से अवधपुरी जाने वाले वाहन – सांची डेयरी कट पॉइंट, कस्तूरबा अस्पताल, गुलाब उद्यान रोड, विजय मार्केट, बरखेड़ा पठानी होकर जा सकते हैं।
  • अन्ना नगर से अवधपुरी जाने वाले वाहन – कस्तूरबा अस्पताल, गुलाब उद्यान रोड, विजय मार्केट, बरखेड़ा पठानी होकर जा सकते हैं।
  • रायसेन रोड से आवाजाही – इंद्रपुरी, भेल गेट नंबर 03, स्टेट बैंक, गुरुद्वारा चौराहा, विजय मार्केट, बरखेड़ा पठानी (लाल बहादुर शास्त्री चौराहा) के मार्ग का उपयोग करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.