रायसेन, अशोकनगर कलेक्टर अरविंद व सुभाष का सम्मान आज

Updated on 25-01-2025 12:39 PM

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज रायसेन, अशोकनगर, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, अलीराजपुर, दतिया कलेक्टरों समेत 12 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों का सम्मान करेंगे। यह सम्मान लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा काम करने और मतदाता सूची व मतदाता जागरुकता के कामों के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में बेस्ट परफार्म करने वाले अफसरों के रूप में मिलेगा। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सम्मान कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में अफसरों का सम्मान करेंगे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा अंशुमान सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया, संजना सिंह और देशना जैन मौजूद रहेंगे।

सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 का संचालन, लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालन में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी का सम्मान होगा। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी और स्वीप गतिविधि में बेहतर कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन से संबंधित निबंध स्पर्धा में विजयी हुए प्रतिभागियों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता को शपथ दिलाई जाएगी।

यहां के कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे सम्मानित

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिए

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम राजेश बाथम

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर सुभाष कुमार द्विवेदी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो झाबुआ

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.शालिनी श्रीवास्तव रतलाम

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा जिला अशोकनगर

विशेष श्रेणी पुरस्कार

आईटी एवं स्वीप गतिविधियों के लिए

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम सोनिया मीना

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर रुचिका चौहान

एडीजी और आईजी शहडोल डीसी सागर

लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधियों के लिए नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ भोपाल ऋतुराज सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रीतेश शर्मा।

कानून व्यवस्था के लिए ये आईएएस, आईपीएस होंगे सम्मानित

लोकसभा निर्वाचन 2024 संचालन में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के रूप में जिन्हें सम्मानित किया जाना है। उनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ निवाड़ी एवं अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर (तत्कालीन जिला श्योपुर), कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव एवं असित यादव पुलिस अधीक्षक भिंड।

मतदाता सूची में अच्छा काम कराने वाले इन अफसरों का सम्मान

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों में जिनका नाम है उनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर एवं प्रियांशी भंवर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे एवं मनीष शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन एवं भूमिजा सक्सेना उपजिला निर्वाचन अधिकारी दतिया शामिल हैं।

इन एसडीएम, तहसीलदार का भी होगा सम्मान

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनका सम्मान होना है, उनमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिलवानी सौरभ मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिलवानी जिला रायसेन, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भांडेर संतोष तिवारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भांडेर सुनील प्रभास जिला दतिया, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेरा अजय शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेरा कल्पना शर्मा जिला शिवपुरी।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ये बीएलओ होंगे सम्मानित

  • घनश्याम चौहान धार,
  • तोलाराम निनामा रतलाम,
  • अरुण कुमार पनिका सिंगरौली,
  • धर्मेंद्र कुमार तिवारी उमरिया,
  • जयंत कुमार विश्वकर्मा सागर,
  • मनीष कीर रायसेन,
  • सीमा सोनी हरदा,
  • मनीष जैन जबलपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

  • राजेश यादव उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,
  • अनुकृति मिश्रा अनुभाग अधिकारी,
  • सुजाता चिन्चोलकर सहायक अनुभाग अधिकारी
  • प्रभाव जैन सहायक प्रोग्रामर
  • विनय देशमुख प्रोग्रामर

निबंध लेखन पर ये होंगे सम्मानित

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम विषय पर निबंध प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें रजनीश त्रिपाठी शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, सृष्टि तिवारी शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय गंजबासौदा विदिशा एवं मयंक विश्वकर्मा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के छात्र शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.