सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ायें – राज्यपाल पटेल

Updated on 22-11-2022 04:31 PM
  • शासन की योजनाओं का गरीबों को प्राथमिकता से दिलायें लाभ

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अनुसूचित जनजाति और आमजन में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ायें। उन्होंने जनजाति के लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक होने और समाज के अन्य वर्गों के युवाओं से जनजातीय वर्ग को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिये आवश्यक जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। राज्यपाल पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें। गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलायें। किसी भी स्थिति में गरीबों का शोषण नहीं होना चाहिये। राज्यपाल पटेल सोमवार को नरसिंहपुर सर्किट हाऊस में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

      राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल बीमारी से निजात पाने के लिये जरूरी है कि विवाह के पहले युवक-युवती अपने खून की जाँच करायें, यदि दोनों में बीमारी के लक्षण पाये जाते हैं, तो वे विवाह नहीं करें। इससे संतान में इस आनुवांशिक बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है। सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। बच्चों को शिक्षा से बेहतर भविष्य बनाने में अपना योगदान दें। सिकिल सेल की जाँच करने वाली एजेंसी की सतत निगरानी की जाये। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता को भी जोड़ा जाये।

      राज्यपाल पटेल ने पेसा एक्ट का लाभ दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने भारिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल करने पर चर्चा की। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिये। उन्होंने स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

      राज्यपाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजाति कार्य, कानून-व्यवस्था, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों संबंधी अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर सुऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल को जिला प्रशासन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जन-प्रतिनिधियों से भेंट

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सर्किट हाऊस में जन-प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

      इस अवसर पर मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायकगण और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.