रायपुर के अब तक 52 सौ फीडबैक:ईज ऑफ लिविंग में शहर को नंबर वन बनाने के लिए स्मार्ट सिटी कर रहा वोटिंग की अपील

Updated on 05-12-2022 07:22 PM

ईज ऑफ लिविंग रैकिंग के लिए ऑनलाइन सर्वे 23 दिसंबर तक चलेगा। अब तक रायपुर में केवल 52 सौ लोगों ने ही फीडबैक दिया है। पिछले साल के नंबर वन शहर बेंगलुरु में 26 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है। दरअसल, ईज ऑफ लिविंग सर्वे में आम लोगों के फीडबैक का सबसे बड़ा रोल रहता है। इसी से किसी शहर को अच्छी या बुरी रैकिंग मिलती है। पिछले सर्वे में बेंगलुरु और रायपुर के बीच केवल 10.44 अंक का फासला रहा था। रायपुर को सर्वे में 56.26 अंक मिले थे। वहीं बेंगलुरु को 66.70 अंक हासिल हुए थे।

इसी के चलते रायपुर और बेंगलुरु के बीच 18 पायदान का फर्क आ गया था। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की टीमें फीडबैक की संख्या को बढ़ाने के लिए अभी केवल जागरूकता कार्यक्रम तक ही सिमटकर रह गया है। जबकि जानकारों के मुताबिक दूसरे शहरों की तरह यहां भी अब मैदान में टीमें उतार कर डोर टू डोर कांटेक्ट के जरिए लोगों से फीड बैक भरवाना चाहिए।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में 30 प्रतिशत अंक केवल फीडबैक पर ही निर्भर करते हैं। पिछले सर्वे में रायपुर में केवल 10 हजार लोगों ने ही रायशुमारी की थी। वहीं बेंगलुरु में ये संख्या पांच गुना से अधिक यानी 50 हजार से ज्यादा रही थी। जानकारों के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मोबिलिटी (आवागमन) के साधनों का तंत्र अभी तक शहर में सही तरीके से विकसित नहीं हो पाया है।

ऐसे दे सकते हैं आप भी रायपुर के लिए फीडबैक
ईज ऑफ लिविंग-2022 सर्वे में 17 सवाल पूछे जा रहे हैं। केंद्रीय शहरी एवं आवसन कार्य मंत्रालय के दिए हुए वेब लिंक https://eol2022.org पर जाकर नागरिक इसमें हिस्सा ले सकते हैं। सर्वे में रायपुर शहर के सार्वजनिक परिवहन, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, मनोरंजन, रोजगार, स्वच्छता, प्रदूषण आदि से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। नागरिक अपने सुझाव सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर भी दे सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.