रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता पर रोक, 60 दिन में चुनाव कराने के निर्देश

Updated on 08-10-2025 01:01 PM

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद पर अब पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी ने हस्तक्षेप करते हुए विराम लगा दिया है। पंजीयक ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि जब तक क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न नहीं हो जाता, तब तक कोई भी नया सदस्य नहीं जोड़ा जाएगा। साथ ही, सदस्यता शुल्क में की गई मनमानी बढ़ोतरी को भी अवैध घोषित किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकारों की आपत्ति के बाद आया आदेश
दरअसल, 16 सितंबर को पंजीयक द्वारा रोक लगाने के बावजूद 25 सितंबर से प्रेस क्लब प्रबंधन ने नई सदस्यता प्रक्रिया फिर शुरू कर दी थी। इसमें लगभग 253 नए सदस्यों को जोड़े जाने की तैयारी थी और पुराने सदस्यों के शुल्क ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 तक कर दिए गए थे। इस निर्णय का कई वरिष्ठ पत्रकारों ने विरोध किया और पंजीयक को शिकायत भेजी।

पूर्व महासचिव संदीप पुराणिक, मोहन तिवारी, सनत तिवारी, शिव वर्मा, दामु अंबाडरे, विजय वर्मा, टीकम वर्मा और प्रदीप चंद्रवंशी ने पुराने आदेशों की अवहेलना पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

केवल 17 फरवरी 2024 तक के वैध सदस्य ही देंगे वोट
पंजीयक ने अब स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनाव प्रक्रिया में केवल वही सदस्य भाग ले सकेंगे जो 17 फरवरी 2024 तक वैध रूप से पंजीकृत थे। जिन 125 सदस्यों के नाम पूर्व में हटाए गए थे, उन्हें भी राहत दी गई है — अब वे फिर से वैध सदस्य माने जाएंगे और मतदान में भाग ले सकेंगे।

60 दिनों में चुनाव कराने के निर्देश
पंजीयक ने प्रेस क्लब को सख्त निर्देश जारी करते हुए 60 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराने को कहा है। नई सदस्यता जोड़ने या शुल्क संशोधन से संबंधित कोई भी निर्णय अब केवल निर्वाचित कार्यकारिणी ही ले सकेगी।

चुनावी हलचल हुई तेज
पंजीयक के आदेश के बाद रायपुर प्रेस क्लब में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चूंकि अब मतदान 2024 की पुरानी सूची से होना तय है, ऐसे में संभावित प्रत्याशी और पैनल फिर से अपनी रणनीतियां तय करने में जुट गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकारों ने पंजीयक के इस कदम को “निष्पक्षता और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा निर्णय” बताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.