रायपुर–नवा रायपुर में शीतलहर का प्रकोप तेज, माना एयरपोर्ट क्षेत्र में अंबिकापुर जैसी ठंड

Updated on 08-12-2025 01:03 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर, माना और नवा रायपुर बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। माना एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां का तापमान अंबिकापुर जैसी ठंड दर्ज कर रहा है। दिन और रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी सहित आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5–6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। माना–नवा रायपुर क्षेत्र में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। अंबिकापुर में भी तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। पहाड़ी एवं सीमावर्ती जिलों—विशेषकर मैनपाट—में ओस जमने जैसी स्थिति बन गई है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भी ठंड का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों (सोमवार व मंगलवार) में रायपुर समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों—जैसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कोरबा—में शीतलहर जैसी स्थिति जारी रहने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.