स्वच्छतम शहर के रूप में पहचान दिलाने जुटा रायपुर, सक्रिय सहभागिता का लिया शपथ

Updated on 18-09-2022 05:18 PM
नेशनल स्वच्छता लीग में अपनी मजबूत दावेदारी कर रहे शहर के नागरिकों के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम महापौर श्री एजाज ढेबर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के एन.जी.ओ., एन सी सी केडेट,युवाओं, महिलाओं व गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर स्वच्छता की शपथ ली और  अपने शहर को स्वच्छतम शहर के रूप में प्रतिष्ठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , एम.आई.सी. सदस्य श्री श्रीकुमार मेनन, श्री आकाश त्रिपाठी, श्री सुरेश चन्नावार, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पार्षद श्री मन्नू यादव, श्री रितेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम विभार सहित अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी व स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि पूरे देश में रायपुर ही एक ऐसा शहर है, जहां जन सहभागिता से अपने शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में प्रतिष्ठित करने पूरा शहर एकजुट है। रायपुर को स्वच्छता एवं हर सुविधाओं में देश के सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में पहचान दिलाने  उन्होंने हर नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अनिवार्य है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि अपने आसपास को साफ-सुथरा रखें। इस जागरूकता कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य श्री आकाश तिवारी, श्री श्रीकुमार मेनन, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे सहित  नेशनल स्वच्छता लीग के रायपुर कैप्टन श्री अमिताभ दुबे  ने संबोधित कर स्वच्छता के संकल्प के साथ शहर विकास में योगदान की सभी से अपील की।
इस कार्यक्रम में हैप्पी फिट के डायरेक्टर यावर इकबाल, प्रियंका मोदी, करण शुक्ला, मनीषा रामटेके ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी को उपयोगी टिप्स दिए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ योग संस्थान की एंबेसडर ज्योति साहू, जुंबा ट्रेनर नेहा श्रीवास्तव के साथ ही  भनपुरी विद्यालय के स्कूली बच्चों ने शिक्षक श्री सोनवानी के मार्गदर्शन में योग क्रियाओं की शानदार प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी, यूनिसेफ, बंच आफ फूल्स, सेंट विल्सन पैलोटी कॉलेज, आस एक प्रयास, कुछ फर्ज हमारा भी, अखिल विश्व गायत्री परिवार, नेशनल कराटे ट्रेनर हर्षा साहू, स्पर्श एक कोशिश, प्रकल्प एक संकल्प, प्रांजल सेवा समिति सहित 40 से भी अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लिया।
रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री रघुमणि प्रधान, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा, सहायक नोडल अधिकारी श्री योगेश कडू, रामकी ग्रुप के रायपुर हेड श्री योगेश कुमार, दुर्गा कॉलेज की एनएसएस प्रोग्राम आॅफिसर श्रीमती सुनीता चंसोरिया, गुरुकुल कॉलेज की श्रीमती रात्रि लहरी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मोटिवेशनल स्पीकर लक्ष्य चौरे ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.