रायपुर संभाग आयुक्त कावरे ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 24-11-2025 01:27 PM

गरियाबंद। रायपुर संभाग आयुक्त  महादेव कावरे ने आज कलेक्टर  बी.एस. उईके की मौजूदगी में जिले के राजिम एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम तहसील कार्यालय, कोपरा एवं कोमा मतदान केंद्रों तथा बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारूका, तहसील गरियाबंद एवं नगर पालिका गरियाबंद के मतदान केंद्रों में मतदाता सूची अद्यतन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त कावरे ने संबंधित बीएलओ एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर अंतर्गत गणना पत्रक में सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि वास्तविक मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के सुधार एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं को शामिल करने के लिए ग्रामीणों से समुचित संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि की सटीकता सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि मतदाता सूची अद्यतन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, गरियाबंद तहसीलदार चितेश देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.