बारिश ने किरकिरा किया मैच का मजा, 386 पर ऑल आउट हुए कंगारू, 35 रन से आगे इंग्लैंड

Updated on 19-06-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के शुरुआती मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेट कर सात रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से की लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (68 रन पर तीन विकेट) और ओली रोबिनसन (55 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।

ऑस्ट्रेलिया एक समय पांच विकेट पर 338 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पार कर जाएगी। हालांकि इसी स्कोर पर अनुभवी जेम्स एंडरसन (53 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी को बोल्ड कर इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई। कैरी ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्के की मदद के साथ 66 रन बनाए और शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा (141) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे ख्वाजा को इसके बाद कप्तान पैट कमिंस का अच्छा साथ मिला। कमिंस ने मोईन अली के ओवर में दो छक्के जड़े। ख्वाजा के साथ की सातवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी में 27 रन कमिंस के बल्ले से आए। रोबिनसन ने ख्वाजा को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 321 गेंद की मैराथन पारी में तीन छक्के और 14 चौके लगाए।
ख्वाजा के आउट होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हावी हो गई। नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड लगातार ओवरों में क्रमश: रोबिनसन और ब्रॉड का शिकार बने। कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए और आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन पर घोषित की थी।

बारिश ने खराब किया मैच का मजा
ऑस्ट्रेलया की पारी 386 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद इंग्लैंड टीम 7 रन की बढ़त के साथ दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी। ऐसे में इंग्लैंड की दूसरी पारी सिर्फ 6.5 ओवर तक ही चली कि बारिश ने मैच में खलल पैदा कर दी। जैक क्रॉली और बेन डकेट टीम के लिए 26 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। लेकिन बारिश रुकने के बाद फिर खेल शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने खेल शुरू होते ही दोनों ओपनर्स को आउट कर शानदार वापसी की। एक विकेट पैट कमिंस ने ली तो एक स्कॉट बोलैंड ने। गौरतलब है कि इसके बाद फिर बारिश ने दस्तक दी और तीसरे दिन का खेल फिर समाप्त हो गया। दिन के अंत तक 10.3 ओवर में इंग्लैंड 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई। पहली पारी में शतक जड़ने वाले जो रूट और ओली पॉप इस समय इंग्लैंड के लिए पिच पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के पास इस वक्त 35 रन की बढ़त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.