घर पर जूतों की बारिश, खौफ में थे सचिन-सहवाग... भारतीय क्रिकेट का वो काला दिन, खून के आंसू रोए थे फैंस

Updated on 18-10-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: एक भारतीय क्रिकेट टीम का फैंस अपने खिलाड़ियों की बड़ी से बड़ी उपलब्धि भूल जाएगा। लेकिन वह एक ऐसी तारीख है, जो कभी नहीं भूल पाएगा- 17 मार्च, 2007। वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी थी। भारत प्रबल विजेता के रूप में वेस्टइंडीज पहुंचा था। प्रैक्टिस मैच में तो वेस्टइंडीज को सिर्फ 85 पर ऑलआउट कर दिया। इससे आत्मविश्वास और बढ़ा। लगा 1983 के बाद इस बार ट्रॉफी भारत ही आएगी। टीम में सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल ्द्रविड़, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज थे। गेंदबाजी में जहीर खान, अजीत अगरकर, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल और अनिल कुंबले जैसे बड़े नाम थे। लेकिन पहले ही मैच में जो हुआ, वो किसी ने सपने में नहीं सोचा था।

कोई बैटर चला ही नहीं

पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर भारत को वर्ल्ड कप 2007 में अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलना था। टीम इंडिया बैटिंग करने उतरी। सौरव गांगुली के साथ जिम्मेदारी संभाली वीरेंद्र सहवाग ने। तीसरे ओवर में सहवाग 2 रन बनाकर मशरफे मुर्तजा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा 9 तो सचिन तेंदुलकर 7 रन बनाकर चलते बने। 7 रन बनाने में सचिन ने 26 गेंदों का सामना किया। कप्तान द्रविड़ भी 14 रन ही बना सके। गांगुली ने एक छोड़ संभालकर रखा। 5वें विकेट के लिए युवराज सिंह के साथ 85 रन जोड़े।

भारत का स्कोर 150 को पार कर चुका था। लगा टीम सम्मानजनक स्कोर बना लेगी। लेकिन फिर 2 रन बनाने में 5 विकेट गिर गए। युवराज 47 और गांगुली 66 रन बनाकर आउट हुए। धोनी, हरभजन और अगरकर का तो खाता तक नहीं खुला। किसी तरह जहीर और मुनाफ ने टीम को 191 रन तक पहुंचा दिया।

तीन नौसिखिए बल्लेबाजों ने रौंद दिया

भारत की गेंदबाजी के सामने यह आसान स्कोर नहीं था। जहीर खान ने ओपनर शहरयार नफ़ीस को सस्ते में वापस भेज दिया। लेकिन 18 साल के तमीम इकबाल और 19 साल के मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर टिक गए। तमीम ने सिर्फ 53 गेंद पर 51 रन ठोक दिए। फिर कुछ ही दिनों में 20वां बर्थडे मनाने वाले शाकिब अल हसन ने फिफ्टी लगााई। 49वें ओवर में रहीम ने बांग्लादेश के लिए विनिंग रन बनाया। वह 56 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की उस जीत ने भारतीय टीम और फैंस को तोड़कर रख दिया।

फैंस को फूट पड़ा था गुस्सा

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस हार से उबर नहीं पाई। एक मैच बाद श्रीलंका के खिलाफ हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसके बाद देश में गुस्सा फूट पड़ा। हिन्दुस्तानी ये हार बर्दाशत नहीं कर सके। के घरों पर पत्थर फेंके गए। क्या द्रविड़ और क्या महेंद्र सिंह धोनी लगभग सभी क्रिकेटरों के पूतले फूंके जाने लगे। एक रिपोर्ट के अनुसार तो रांची में धोनी के घर लोगों ने घुसकर तोड़-फोड़ की थी। अब भारतीय टीम एक बार फिर वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.